PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. द्वारा आयोजित कैम इन्नोवेसटा-2022 में देश भर से प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग,

KMV’s CHEM-INNOVESTA- 2022 witness participation from all over India

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय जालंधर के पोस्ट ग्रैजुएट डिपार्टमेंट ऑफ केमिस्ट्री के द्वारा ऑनलाइन इंटर कॉलेज प्रोग्राम कैम इनोवेस्टा -2022 का सफल आयोजन करवाया गया / विभिन्न रसायन प्रयोगों के लिए विद्यार्थियों की रचनात्मकता एवं कल्पना शक्ति को एक उत्तम मध्य प्रदान करने के मकसद के साथ आयोजित किए गए इस प्रोग्राम में देश के लगभग 15 प्रांतों से 155 से भी अधिक प्रतिभागियों ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया / 

मेंटी एवं जैमबोर्ड जैसी क्विज़ एप्स के द्वारा प्रतिभागियों की जानकारी एवं ज्ञान को परखा गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि पुस्तकीय़ ज्ञान के साथ-साथ ऐसे आयोजन जहां विद्यार्थीओं की रचनात्मकता में बढ़ोतरी करने में सहायक साबित होते हैं वही साथ ही उन्हें व्यावहारिक जानकारी भी प्रदान करते हैं / 

इसके साथ ही इस सफल आयोजन के लिए उन्होंने डॉ. मंजू साहनी, अध्यक्षा, केमिस्ट्री विभाग एवं समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि इस प्रोग्राम के तहत सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किए गए /