PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दिया यात्रियों को बड़ा झटका, अचानक 80 से ज्यादा फ्लाइट्स की कैंसल, जाने पूरा मामला,

70-flights-of-air-india-express-cancelled

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : एअर इंडिया एक्सप्रेस के सीनियर क्रू-मेंबर्स एकसाथ छुट्टी पर चले गए हैं। क्रू-मेंबर्स ने छुट्टी की वजह बीमारी बताई है। इसके चलते एयरलाइन को 80 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। एयरलाइन ने पैसेंजर्स को सलाह दी है कि बुधवार को एयरपोर्ट आने से पहले अपनी फ्लाइट की जानकारी जरूर ले लें। केबिन-क्रू की कमी के चलते आज भी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो सकती हैं।

.

.

एजेंसी के मुताबिक, टाटा ग्रुप की एयरलाइन के 200 से ज्यादा सीनियर क्रू मेंबर्स छुट्टी पर गए हैं। जिन शहरों में फ्लाइट्स कैंसल हुई हैं, उनमें कोच्चि, कालीकट और बेंगलुरु शामिल हैं। फ्लाइट कैंसिल होने के बाद एअर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे केबिन-क्रू ने मंगलवार रात अचानक बीमार होने की सूचना दी है, जिसके बाद कुछ उड़ानों में देरी हुई और कुछ रद्द कर दी गई हैं।

.

.

हम क्रू से बातचीत कर रहे हैं ताकि यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा को कम किया जा सके। एयरलाइन ने बताया कि उड़ानें रद्द होने से प्रभावित पैसेंजर्स को या तो एयरलाइन से पूरा रिफंड मिलेगा या वो किसी बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अपनी उड़ान को री-शेड्यूल्ड कर सकेंगे। इसके अलावा, प्रवक्ता ने बुधवार को एयरलाइन से उड़ान भरने वाले यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने से पहले एयरलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। ताकि वे फ्लाइट कंफर्म कर सकें।

.

.

एअर इंडिया एक्सप्रेस के पास वर्तमान में 70 विमान से ज्यादा हैं। एअरलाइंस हर हफ्ते 2500 से ज्यादा उड़ानें ऑपरेट करती हैं। एअरलाइंस ज्यादातर भारत-मध्य पूर्व क्षेत्र में अपनी सर्विस प्रोवाइड करती है। एयरलाइन की अगले 15 महीनों में 50 विमानों को बेड़े में शामिल करने की तैयारी है। इससे उसकी फ्लीट का साइज दोगुना हो जाएगा। वहीं अगले 5 वर्षों के दौरान, लगभग 170 नैरो-बॉडी विमानों को बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

.

.

टाटा ग्रुप की एक और एयरलाइन विस्तारा ने पिछले महीने 110 उड़ाने रद्द की थीं। वहीं, 160 से ज्यादा फ्लाइट लेट हुई थीं। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया था कि, ‘विस्तारा फिलहाल पायलटों की कमी से जूझ रही है। ऐसे में उड़ानों में कटौती करने का फैसला किया गया है। जब तक पायलट की कमी दूर नहीं हो जाती, तब तक लिमिटेड फ्लाइट्स ही ऑपरेट की जाएंगी। कैंसिल हुई फ्लाइट के यात्रियों को रिफंड भी देगी।

.