PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कबाड़ी के घर पर ED ने मारी रेड, 750 करोड़ के GST घोटाले से जुड़ा है मामला,

750-crore-gst-scam-case-ed-team-raided-the-house-of-junk-dealer-santosh-kumar-gupta-alias-bablu

.

PTB Big न्यूज़ साहिबगंज : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज यानि मंगलवार सुबह झारखंड के साहिबगंज में एक बड़ी कार्रवाई की। शहर के बंगाली टोला में एक कबाड़ कारोबारी संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बबलू के घर पर ED की टीम ने छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक, यह छापेमारी राज्य में हुए 750 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई है। 

.

.

जानकारी के अनुसार, सफेद इनोवा गाड़ी से ED की चार सदस्यीय टीम सुबह करीब 7:10 बजे संतोष गुप्ता के घर पहुंची।  टीम के पहुंचते ही घर के बाहर सुरक्षा के लिए CRPF के जवानों को तैनात कर दिया गया और घर के अंदर जांच शुरू की गई। करीब आठ घंटे तक चली इस छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने घर के सदस्यों से पूछताछ की और दस्तावेजों को खंगाला। 

.

ED की छापेमारी की खबर फैलते ही संतोष गुप्ता के घर के बाहर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। जांच के दौरान ED के अधिकारी एक बार घर के एक लड़के को लेकर कहीं बाहर गए और कुछ देर बाद वापस लौट आए। एक अधिकारी ने अपनी गाड़ी से लैपटॉप भी मंगवाया। आठ घंटे की लंबी जांच के बाद टीम शाम को वहां से रवाना हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि

.

.

संतोष कुमार गुप्ता उर्फ बबलू अपने भाई के साथ इसी मकान में रहता है और कबाड़ खरीदने-बेचने का काम करता है। उसके घर के बाहर कबाड़ के सामान की बोरियां रखी हुई थीं। हालांकि, ED के अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर इस छापेमारी के कारणों को लेकर कोई भी जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है, लेकिन इसे बड़े जीएसटी घोटाले से जोड़कर देखा जा रहा है।

.