PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Toll Plaza पर राजपूत बटालियन के Army के जवान के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,

army-jawan-kapil-assaulted-at-meerut-toll-plaza-six-arrested-by-police

PTB Big न्यूज़ मेरठ : मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी टोल के कर्मचारियों ने बीते रविवार की रात गांव गोटका निवासी सेना के जवान कपिल पर हमला कर दिया। बचाव करने पर उसके चचेरे भाई शिवम को भी आरोपियों ने पीटा। इससे दोनों भाई घायल हो गए। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया तो आरोपी भाग गए। घायल जवान के पिता कृष्णपाल की ओर से सरूरपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

.

.

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। राजपूत बटालियन का जवान कांस्टेबल गोटका निवासी कपिल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान श्रीनगर में तैनात था। कांवड़ यात्रा के दौरान वह छुट्टी पर आया था। कपिल ने बताया कि सोमवार को उसे श्रीनगर में ड्यूटी पर अपनी बटालियन में आमद दर्ज करानी थी। उसकी सोमवार सुबह पांच बजे दिल्ली से फ्लाइट थी।

.

.

रविवार रात 9 बजे उसका चचेरा भाई शिवम कार से उसे दिल्ली एयरपोर्ट छोड़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह भूनी टोल पर पहुंचे तो कार को टोल से निकलने के लिए कपिल ने कर्मचारियों को अपना आईडी कार्ड दिखाया और अवकाश पत्र भी दिखाया। यह भी बताया कि उनका गांव गोटका टोल पर छूट वाले गांवों की श्रेणी में है। आरोप है कि इसके बावजूद टोल कर्मचारियों ने उनका आईडी कार्ड व मोबाइल फोन छीन लिया।

.

जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। कपिल वर्दी में नहीं थे। आरोपियों ने मारपीट कर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। दोनों भाइयों ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पुलिस व ग्रामीणों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ व पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। जबकि सेना के जवान व उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट की घटना टोल पर लगे सीसीटीवी में रिकार्ड हो गई।

.

.

ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया। एसओ अजय शुक्ला ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया। आरोपियों के दुस्साहस से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। ग्रामीणों ने हमलावरों को तलाश किया, इस दौरान बागपत निवासी टोलकर्मी अंकित को जमकर पीटा। उसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये आरोपी किए गिरफ्तार :–
1. सचिन (30) पुत्र मुकेश निवासी ग्राम पांचली थाना सरूरपुर मेरठ।
2. विजय (25) पुत्र अरुण निवासी करनावल थाना सरूरपुर मेरठ।
3. अनुज (28) पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम दुर्जनपुर थाना सरूरपुर मेरठ।
4. अंकित (26) पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम छुर थाना सरधना जनपद मेरठ।
5. सुरेश राणा (56) पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बढ़हल थाना दोघट जनपद बागपत।
6. अंकित शर्मा (28) पुत्र नरेश निवासी ग्राम सूजती थाना दोघट जनपद बागपत।