.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Organizing a Memorial Lecture at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर के पोस्ट ग्रेजुएट पंजाबी विभाग की और से प्रसिद्ध साहित्य चिंतक और इतिहासकार डॉ. बख्शीश सिंह नीझर यादगारी विशेष लैक्चर कॉलेज परिसर में करवाया गया / इस समागम में पंजाबी मां-बोली के अलम-बरदार स. मोता सिंह सराये बतौर मुख्य महिमान मंच पर पहुंचे /

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा के साथ स. चेतन सिंह खालसा, इंजिनियर भूपिंदर सिंह नीझर, मुख्य वक्ता प्रो. अरिन्दर सिंह, विभाग के मुखिया डॉ. गोपाल सिंह बुट्टर और संत मंजीत सिंह ने प्रधानगी मंडल में शिरकत की / इस मौके पर हाल में सुशोभित सभी अध्यापक साहिबान, मानयोग महिमान और विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए प्रिंसिपल डॉ. समरा ने कहा कि डॉ. बख्शीश सिंह नीझर महान साहित्य चिंतक और इतिहासकार हैं /
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा रचित रचनाओं को संभालने के लिए लायलपुर खालसा कॉलेज नीझर परिवार को हर संभव सहयोग के लिए बचन देता है / इस दौरान प्रो. अरिन्दर सिंह ने डॉ. नीझर की शक्शियत पर भी रौशनी डाली गई / वक्त ने डॉ. नीझर की हीर वारिस के संपादन और मूल्यांकन को लासानी खोज बताते हुए बौद्धिक परिभाषा की विशेषता के बारे में बताया /

इस समागम में प्रधानगी मंडल के इलावा प्रवासी लेखक सुरिंदर सिंह सुनड और निरंजन सिंह साथी ने भी आपने विचार प्रकट किये / इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. समरा ने आये हुए सभी महिमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस समागम का सफल मंच संचालन डॉ. सुरिंदरपाल मड और डॉ, गोपाल सिंह बुट्टर ने बखूबी निभाया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Organizing a Memorial Lecture at Lyallpur Khalsa College Jalandhar






































