.
.
Cambridge International School Dasuya Receives School Excellence Award
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : आई लीग द्वारा संचालित कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के विकास को प्रत्येक क्षण ध्यान में रखता है / इसके साथ-साथ कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, दसूहा अपनी सफलताओं और बढ़िया शिक्षा प्रणाली के कारण दिन प्रति दिन सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता जा रहा है / कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा ने ऐजूकेशन सम्मिट द्वारा स्कूल एक्सीलैंस अवार्ड प्राप्त किया है तथा होशियारपुर जिले का श्रेष्ठ स्कूल होने का दर्जा प्राप्त किया है /
.
.
यह अवार्ड ऐजूकेशन सम्मिट द्वारा स्कूल का विभिन्न तथ्यों के आधार पर सर्वेक्षण करने के उपरांत प्रदान किया है / ऐजूकेशन सम्मिट द्वारा विभिन्न मापदंडों के आधार पर शिक्षा उत्कृष्टता को ध्यान में रखते हुए कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, दसूहा ने यह सम्मान प्राप्त कर सबको गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है / इस पुरस्कार समारोह का आयोजन जालंधर की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में किया गया था / यह सम्मान स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने उस समारोह में श्री प्रशांत कुमार गोयल आई ए एस. डायरेक्टर जनरल स्कूल ऐजूकेशन (डी जी एस ई), पंजाब के करकमलों से प्राप्त किया / इस सम्मान समारोह की कवरेज एक निजी चैनल द्वारा की गई /

स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जी ने स्कूल की इस उपलब्धी पर हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि यह कथन बिल्कुल सत्य है कि कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा बच्चों के सर्वपक्षीय विकास में एहम भूमिका निभाता है / स्कूल किसी एक क्षेत्र में ही नहीं बल्कि बच्चों को बहु–सुविधाएँ प्रदान कर रहा है ताकि बच्चा जिस क्षेत्र में भी चाहे उसी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा को निखार सकता है / स्कूल में पढ़ाई से लेकर खेल तक सारी सुविधाएँ उपलब्ध है /
.
.
बच्चों के पढ़ने के लिए बहुत बड़े पुस्तकालय में ढेरों पुस्तकें उपलब्ध हैं / समय-समय पर स्कूल में विभिन्न गतिविधियाँ भी करवाई जाती हैं चाहे वो खेल में स्पोर्टस डे हो या फिर सांस्कृतिक कार्यक्रम ही क्यों न हो / हर क्षेत्र में बच्चों की सहभागिता करवाई जाती है / बच्चों के साथ-साथ बच्चों के अभिभावकों को भी समय-समय पर आमंत्रित किया जाता है ताकि अभिभावक अपने बच्चे की प्रगति को अपनी आँखों से देख सकें / स्कूल भविष्य में बच्चों को विभिन्न प्रकार की अन्य आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाने की योजना भी बना रहा है /
.
.
इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन संजीव वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने स्कूल के प्रिंसीपल तथा समूह स्कूल स्टाफ को बधाई देते हुए भगवान से स्कूल की तरक्की की कामना की तथा कहा कि अपने जीवन में कड़ी मेहनत तथा लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है / इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा समय–समय पर ऐसी उपलब्धियाँ प्राप्त करता रहेगा ताकि उनका स्कूल हमेशा ऊँचाइयों को छू सके और क्षेत्र का नाम रोशन कर सके /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Cambridge International School Dasuya Receives School Excellence Award






































