PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कांग्रेस की नेत्री ने कहा, फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं संसद में भी कास्टिंग काउच,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : आज कांग्रेस की एक दिगज महिला नेत्री ने कहा कि कास्टिंग काउच कल्चर सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक ही सीमित नहीं है संसद भी इससे प्रभावित है / कांग्रेस की महिला नेता रेणुका चौधरी ने कोरियोग्राफर सरोज ख़ान के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बात कही /

आपको बता दें कि सरोज ख़ान ने कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच आम है और यह कलाकारों की रोजी-रोटी का जरिया है / हालांकि, विवाद बढ़ने पर सरोज ख़ान ने अपने बयान पर माफ़ी मांग ली थी /

रेणुका चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है / यह हर जगह है और कड़वी सच्चाई है / यह मत सोचिए कि संसद या कोई अन्य दफ्तर इससे बचा हुआ है / उन्होंने कहा कि भारत को इसके खिलाफ खड़ा होना चाहिए /

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज ख़ान ने कास्टिंग काउच के बचाव में विवादित बयान दिया / सरोज ने कहा था कि ये तो बाबा आदम के जमाने से चला आ रहा है / हर लड़की पर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है / सरकार के लोग भी करते हैं / हालांकि, विवाद बढ़ने पर उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली /

कास्टिंग काउच पर बोलते हुए सरोज ख़ान ने कहा था कि इंडस्ट्री में किसी लड़की के साथ गलत होता है तो उसे नौकरी भी मिलती है / उन्होंने कहा कि अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ गलत होता है तो यहां लोगों को रोटी भी मिलती है / सरोज ने कहा कि लोगों को फिल्म इंडस्ट्री के पीछे नहीं पड़ना चाहिए /

कास्टिंग काउच की तुलना रेप से करते हुए सरोज ने कहा था कि फिल्‍म इंडस्‍ट्री में अगर किसी लड़की के साथ कुछ गलत होता है तो उसे नौकरी भी मिलती है / रेप करके छोड़ नहीं दिया जाता / ये अब लड़की के ऊपर है कि वो क्‍या करना चाहती है / तुम ऐसे लोगों के हाथ में नहीं आना चाहते तो मत आओ / अगर तुम्‍हारे पास कला है तो अपने आपको इंडस्‍ट्री में बेचने की क्‍या जरूरत है /