PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

फैसले की घड़ी करीब, कितना बड़ा है रेप के आरोपी आसाराम का साम्राज्य?

कौन-कौन से दिगज नेता रह चुके हैं आसाराम के भक्त, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : नाबालिग लड़की से रेप के केस में आज राजस्थान के जोधपुर की अदालत फैसला सुनाएगी / आसाराम के समर्थक कोई हिंसा ना करें इसलिए जोधपुर में सुरक्षा के जबरदस्त इंतजाम किए हैं / आसाराम के समर्थकों को शहर में घुसने से रोका जा रहा है, चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है / हर अनहोनी से निपटने की तैयारी हो चुकी है / बस इंतजार फैसले का है जो सुबह साढ़े 10 बजे तक आने की उम्मीद है / देश के तमाम दिग्गजोंके साथ संबंधों का दावा करने वाले आसाराम की पूरी कहानी…

77 साल के आसाराम का असली नाम आशूमल थाऊमल सीरुमलानी है / आसाराम का जन्म ब्रिटिश हुकूमत में पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नवाबशाह जिले में हुआ था जिसे अब शहीद बेनजीराबाद के नाम से जाना जाता है / राजस्थान के माउंब आबू में साधना से साधु जीवन की शुरुआत की और धीरे-धीरे आसाराम की ख्याति ऐसी बढ़ी कि देश दुनिया में उनके 400 से ज्यादा आश्रम हो गए /

आसाराम बापू की कथा में बड़ी संख्या में भक्त जुड़ते थे / इसके साथ ही टीवी के माध्यम से भी देश ही नहीं दुनियाभर में कथा का प्रसराण होता था / अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स के दावों के मुताबिक आसाराम के देश भर में दो से चार करोड़ फॉलोअर्स हैं / गुजरात, राजस्थान और मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा फॉलोअर्स हैं /

आसाराम बापू के देशभर में 400 से ज्यादा आश्रम होने का दावा किया जाता है / उत्तर पूर्वी राज्यों, केरल और तमिल्लनाडु को छोड़कर हर राज्य में उनके आश्रम होने का दावा किया जाता है / आसाराम के भक्त आश्रम से प्रकाशित साहित्य के जरिए भी उनसे जुड़ते / आसाराम अपनी प्रवचनों लोगों को निरोगी होने के मंत्र भी दिया करते थे /

आसाराम की कुल संपत्ति करीब दो हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की है, जिसमें ज्यादातर संपत्ति ट्रस्ट के नाम है / आसाराम की संस्था पत्रिकाओं, प्रार्थना पुस्तकों, सीडी, साबुन, अगरबत्ती, धूपबत्ती और तेल जैसी सामाग्री बेचती है जिससे उसकी करोड़ों की कमाई होती है /

आसाराम के अच्छे दिनों में उनकी दो पत्रिकाएं ऋषिप्रसाद और लोक कल्याण सेतु की 14 लाख प्रतियां हर महीने बिकती थीं / इनसे सालाना करीब 10 करोड़ रुपए के आसपास रकम आती थी / आयकर विभाग की जांच में 2300 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की अघोषित संपत्ति सामने आई है /

आसाराम जब प्रवचन करते थे तब उनके मंच पर राजनीति, खेलकूद, सिनेमा समेत कई अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों की मौजूदगी देखी जाती थी / नेताओं की बात करें आसाराम की वेबसाइट के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दिवंगत राष्ट्रपति अब्दुल कलाम आजाद, वरिष्ठ लाल कृष्ण आडवाणी, नितिन गडकरी, उमा भारती, शिवराज सिंह चौहान, रमन सिंह और प्रेम कुमार धूमल आसाराम के भक्त थे / आसाराम की वेबसाइट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का को भी उनका भक्त बताया गया है /