.
.
PTB Big Breaking News News of Masud Azhar killing of master of the Pulavaman attack Islamabad, Pakistan
पाकिस्तान के इस अस्पताल में हुई इस वजह से मौत, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली / इस्लामाबाद : पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आ रही है / आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का चीफ और पुलवामा आतंकी हमले का मास्टर माइंड मसूद अजहर की मौत हो गई है, हालांकि पाकिस्तान ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है / मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 2 मार्च को आतंक के सौदागर मसूद अजहर की पाकिस्तानी आर्मी के इस्लामाबाद हॉस्पिटल में मौत हो गई है /
.
सूत्रों की माने तो भारतीय वायुसेना द्वारा बालाकोट में किए गए एयर स्ट्राइक में वह बुरी तरह घायल हो गया था / गौर हो कि जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर विस्फोटक भरी कार को टकरा दी थी, जिसकी वजह से सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे /
.
पाकिस्तानी सेना और इमरान खान सरकार ने मसूद अजहर के मारे जाने की पुष्टि नहीं की है / इसके अलावा जैश-ए-मोहम्मद की ओर से भी इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की गई है / इससे पहले पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मौलाना मसूद अजहर के बीमार होने का दावा किया था / ऐसे में मसूद अजहर के मरने की खबर को लेकर लोग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहे हैं / हाल ही में बालाकोट में हुई एयर स्ट्राइक में भी उसके मारे जाने की आशंका जताई जा रही है /
.
Reports suggest that Maulana Masood Azhar is dead. | Reports yet to be confirmed. | Pradeep Dutta shares details. pic.twitter.com/GXz9ylIKwq
— TIMES NOW (@TimesNow) March 3, 2019
.
विदेश मंत्री ने दावा किया था कि जैश-ए-मौहम्मद ने पुलवामा आतंकी हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है / वहीं रिटायर्ड कर्नल आशीष खन्ना ने कहा किहो सकता है कि मौलाना मसूद एयर स्ट्राइक में ही घायल हुआ और उसी कैम्प में रहा हो जिस पर स्ट्राइक हुई और अब इलाज के दौरान मरा हो, लेकिन पाकिस्तान इस बात को भी छुपाना चाहता है /
.
.
सोशल मीडिया पर खूंखार आतंकी मसूद अजहर की मौत की खबर तेजी से फैल रही है / इसमें खुफिया सूत्रों का हवाला दिया जा रहा है / इससे पहले मसूद अजहर के हॉस्पिटल में भर्ती होने की खबर आई थी, जहां उसके किडनी से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा है / मसूद अजहर के मारे जाने की खबर लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी पुष्टि अब सिर्फ पाकिस्तान सरकार ही कर सकती है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News News of Masud Azhar killing of master of the Pulavaman attack Islamabad, Pakistan






































