.
.
PTB Big Breaking News chandigarh liquor price major changes in chandigarh excise policy
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : शराब पीने के शौकीन हैं, तो अब जरा थोड़ी-थोड़ी पिया कीजिए / क्योंकि इस साल लालपरी महंगी हो सकती है / ऐसे में रेस्टोरेंट और बार में जाम छलकाने को ज्यादा जेब ढीली करनी होगी /
.
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से न्यू एक्साइज पॉलिसी 2019-20 में लिकर लाइसेंस फीस करीब 10 प्रतिशत तक बढ़ाई जा सकती है / इसके चलते क्लब, डिस्कोथेक व बार में शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी / एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों की मानें तो लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इस दफा एक्साइज पॉलिसी जल्द आ जाएगी / विभाग अभी पंजाब और हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी के घोषणा का इंतजार कर रहा है /
.
.
वैसे मार्च के पहले हफ्ते में इस पॉलिसी की घोषणा हो सकती है, क्योंकि डिपार्टमेंट एक्साइज पॉलिसी को लेकर लगातार अफसरों और व्यापारियों से मीटिंग कर रहा है / जानकारी के अनुसार, डिपार्टमेंट चुनाव की घोषणा से पहले एक्साइज पॉलिसी की घोषणा करना चाहता है / ऐसे में अगर पंजाब और हरियाणा की एक्साइज पॉलिसी आ आती है, तो अगले सप्ताह में चंडीगढ़ एक्साइज डिपार्टमेंट भी अपनी पॉलिसी की घोषणा कर देगा /
.
.
इस बार एक्साइज डिपार्टमेंट बीयर के दाम बढ़ा सकता है, क्योंकि 2018-19 की एक्साइज पॉलिसी में डिपार्टमेंट ने बीयर के रेट में कोई इजाफा नहीं किया था / विभागीय सूत्रों की मानें तो इस बार इसमें बदलाव किया जा सकता है / डिपार्टमेंट ने पिछली पॉलिसी में शराब के रेट करीब 15 प्रतिशत तक बढ़ाए थे / वहीं इस बार विभाग लगभग 10 प्रतिशत शराब के रेट बढ़ाए जाने के लिए ड्राफ्ट तैयार कर रहा है / इस ड्राफ्ट पर प्रशासन की मुहर भी लग चुकी है /
.
.
एक्साइज पॉलिसी 2018-19 में डिपार्टमेंट ने कुल 93 शराब के ठेकों की नीलामी करनी थी, लेकिन 4 ठेकों की नीलामी नहीं हो सकी थी / डिपार्टमेंट इस बार उन जगहों का चयन कर रहा, जहां पर ठेकों की बोली आराम से हो सके / इसके लिए विभाग की ओर से लगभग तैयारियां पूरी कर ली गई हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News chandigarh liquor price major changes in chandigarh excise policy






































