PTB News

Latest news
नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश पंजाब सरकार का जालंधर के अस्पतालों को लेकर बड़ा Action, एक को किया Blacklist, 14 को लगा भारी जुर्माना सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक के विद्यार्थियों ने पीएसबीटीई छठे सेमेस्टर परीक्... इनोसेंट हार्ट्स के प्री-प्राइमरी विद्यार्थियों ने अंग्रेज़ी कविता-पाठ एवं क्ले क्राफ्ट गतिविधियों के...

भारतीय वेबसाइट हैक करने वाले दो युवकों को पुलिस कस्‍टडी में भेजा,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर / जम्मू-कश्मीर / नई दिल्ली : जम्‍मू-कश्‍मीर निवासी दो युवकों को पटियाला हाउस कोर्ट ने दिल्‍ली पुलिस कस्‍टडी में भेज दिया है / भारत की करीब 500 वेबसाइटों को हैक करने वाले इन लोगों को दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने गिरफ्तार किया था / जिस वक्‍त इन्‍हें पकड़ा गया ये दोनों पंजाब में रह रहे थे / पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों को 8 दिन के लिए पुलिस कस्‍टडी में भेजा है / इस दौरान पुलिस इनसे पूछताछ करेगी / साथ ही यह भी जानने की कोशिश करेगी कि इन्‍होंने वेबसाइट हैक करने के बाद डाटा का क्‍या इस्‍तेमाल किया है /

बता दें कि पाकिस्‍तानी हैकरों की मदद से भारत में हैकिंग करने वाले ये दोनों कश्‍मीरी छात्र हैं / बताया जाता है कि दोनों ही छात्र आतंकवाद के समर्थन में भारत विरोधी और राष्‍ट्र विरोधी पोस्‍ट भी डालते रहे हैं / इनकी पहचान 28 साल के शाहिद मल्ला एवं 21 साल के आदिल हुसैन तेली के तौर पर हुई है / टीम हैकर्स थर्ड आई ने दावा किया है कि दोनों ने अब तक पांच सौ से अधिक वेबसाइट हैक की हैं /

इन सभी को पंजाब के अलग हिस्सों से गिरफ्तार किया गया है यह पंजाब के अलग-अलग प्रसिद्ध कालेजों में पढ़ते हुए देश द्रोही गतिविधियों में हिस्सा ले रहे थे /