PTB News

Latest news
पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला, lenskart ने ड्रेस कोड के बढ़ते विवाद के बाद मांगी माफी, बिंदी-तिलक और कलावा पहनने पर लगाई थी रोक, देश में हुआ 2500 करोड़ रुपये का बड़ा साइबर फ्रॉड, बैंक के तीन अधिकारी समेत 20 गिरफ्तार, पी.सी.एम. एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की छात्राओं ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में किया उत्कृष्ट प्रद... इनोसेंट हार्ट्स, लोहारां ने AVGC पर एक ज्ञानवर्धक वर्कशॉप का आयोजन किया, एच एम वी के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग द्वारा शैक्षणिक भ्रमण,

सोमवार को करें भगवान भोले की पूजा, हर क्लेश होंगे दूर,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “धार्मिक” : भगवान शिव की आराधना करने के लिए सोमवार को सबसे अच्छा माना जाता है / सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने से क्लेशों से मुक्ति मिलती है और हर मनोकामना पूर्ण होती है / भगवान शिव को भोलेनाथ कहा जाता है / सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान भोले नाथ सदा अपने भक्तों पर प्रसन्न रहते हैं /

सोमवार को भगवान शिव की पूजा करने की परंपरा काफी समय पुरानी है / पुरातन काल से ही लोग इस दिन शिव की पूजा करते आए हैं / आपको बताते हैं कि आखिर सोमवार को ही क्‍यों शिव की पूजा का विशेष महत्‍व है /
सोमवार को जो व्रत रखा जाता है, उसे सोमश्‍वर कहा जाता है / सोमेश्‍वर को आप दो तरह से समझ सकते हैं / पहला अर्थ है चंद्रमा और दूसरा होता है वह देव, जिसे सोमदेव भी अपना देव मानते हैं यानी शिव /

मान्यता है कि सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप 108 बार करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है / सोमवार के दिन शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी / इसके अलावा भगवान के अन्य मंत्रों का भी स्मरण करने से भगवान की कृपा बरसती रहती है /

इन चीजों से करें भगवान शिव की पूजा :—
जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, इत्र, चंदन, केसर, भांग / इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं / शिवपुराण में बताया गया है कि इन चीजों से शिवलिंग को स्नान कराने पर सभी इच्छाएं पूरी होती हैं /

ऐसी 10 चीजें और उनसे मिलने वाले फल की इस प्रकार हैं:–

मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है, आचरण स्नेहमय होता है।
शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।
दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।
दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गंभीर होता है।
शिवलिंग पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।
इत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं।
शिवजी को चंदन चढ़ाने से हमारा व्यक्तित्व आकर्षक होता है, समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।
केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है।
भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां दूर होती हैं।
शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

Latest News