.
.
Jammu and Kashmir Encounter between terrorists and security forces in Lassipora of Pulwama
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के लस्सीपोरा इलाके में सोमवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई / सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के दौरान चार आतंकी ढेर कर दिए हैं / समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दिया है / सुरक्षाबलों को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि, एक घर में कुछ आतंकी छिपे हैं / इसके बाद उन्होंने इलाके को घेर लिया /
.
.
आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग की / सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया / मारे गए आतंकी लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े थे / उनके पास से दो एके राइफल, एक एसएलआर और एक पिस्टल बरामद हुआ है / फिलहाल सर्च ऑपरेशन चल रहा है /
.
.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी ने बताया कि, मुठभड़ के दौरान सेना के तीन जवान और एक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं / उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है / यह एक साफ ऑपरेशन था, मुठभेड़ के दौरान किसी तरह की गैर-लड़ाकू संपत्ति की क्षति नहीं हुई / मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है / मामला दर्ज कर लिया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Jammu and Kashmir Encounter between terrorists and security forces in Lassipora of Pulwama

































