.
.
Suspected terrorist behind abortive attempt to target CRPF convoy with car bomb on Jammu Srinagar NH arrested
इस कॉलेज में पढ़ रहा था गिरफ्तार आंतकी, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले में विस्फोट करने की कथित कोशिश के मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है / पुलिस ने कहा, ”नेशनल हाईवे पर सीआरपीएफ के काफिले पर असफल कार बम हमले के संबंध में संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया है / गिरफ्तार शख्स का नाम ओवैस अहमद मलिक है, उसे रामबन से गिरफ्तार किया गया / ओवैस श्रीनगर के इकबाल कॉलेज से बीबीए की पढ़ाई कर रहा है /
.
.
दरअसल, 30 मार्च को बनिहाल जिले में जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर एक कार सीआरपीएफ के काफिले से टकरा गई थी / कार पूरी तरह से जल गया और कार में सवार ड्राइवर फरार हो गया / पुलिस इसे आतंकी घटना के तौर पर भी देख रही थी /
.
.
पिछले महीने 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के एक वाहन पर हुए आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे / पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी / प्रशासन ने तब हाईवे पर सेना और सुरक्षा बलों के वाहनों के काफिलों के गुजरने के दौरान नागरिकों के वाहनों को प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया था / ऐसे में सवाल उठ रहे थे कि शनिवार को जब सीआरपीएफ का काफिला गुजर रहा था तब हाईवे पर वह कार कैसे आ गई /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Suspected terrorist behind abortive attempt to target CRPF convoy with car bomb on Jammu Srinagar NH arrested






































