.
.
PTB Big Political News Shiromani Akali Dal and BJP Party Jalandhar Candidate dr Charanjit Singh Atwal son Former MLA Inder Iqbal Singh Atwal
कांग्रेस दलितों को मानती है अपना वोट बैंक, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा जिला जालंधर की एक हंगामी बैठक का आयोजन मोर्चा के प्रधान सोनू दिनकर की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा हल्के से अकाली- भाजपा के सांझे उम्मीदवार डॉ. चरणजीत सिंह अटवाल के डिफेन्स कॉलोनी स्थित मुख्य चुनावी कार्यालय में किया गया। बैठक में पूर्व विधायक इंदर इकबाल सिंह अटवाल तथा भाजपा एससी विंग के राज्य सचिव बलविंदर गिल सहित मोर्चा के सदस्य काफी संख्या में विशेष रूप से उपस्थित हुए /
.
.
इस दौरान इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने भारत के संविधान निर्माता, चिंतक, समाज सुधारक बाबा साहेब अंबेडकर की सोच का अनुसरण करते हुए शिरोमणि अकाली दल और भाजपा ने हमेशा दलितों के हितों पर ही पहरा दिया है / उन्होंने कहा कि अकाली दल व भाजपा दलितों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा संकल्पित है / स. अटवाल के अनुसार मोदी सरकार ने पिछड़े एवं दलित लोगों के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की है /

इस मौके पर बलविंदर गिल और सोनू दिनकर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से दलितों के हितों पर कुठाराघात किया है, देश में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग का कोई हितैषी है तो वह एकमात्र शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी है / उन्होंने कहा कि यह सभी को पता होना चाहिए कि कांग्रेस दलित अधिकारों की विरोधी है तथा वह अम्बेडकर की दलित समर्थक विचारधारा से भी सहमत नहीं है /
.
.
इस मौके पर एससी मोर्चा के अधिकारों में एडवोकेट गोमती भगत को बताओ सचिव इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने पत्र सौंप नियुक्त किया / इस अवसर पर अशोक भगत, कमल सांसी, रणवीर सहोता, महेंद्र भगत, राजकुमार, रोशनलाल, डीपी खोसला, रणबीर नन्ना, प्यारा लाल, अश्वनी अटवाल, ओम प्रकाश भगत, अजमेर सिंह बादल, विनोद पासी, बलराज, हरीश कुमार, सुरेंदर, राजकुमार, संदीप, धर्मपाल आदि उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News Shiromani Akali Dal and BJP Party Jalandhar Candidate dr Charanjit Singh Atwal son Former MLA Inder Iqbal Singh Atwal

































