.
.
PTB Big Breaking News One person arrested with cash of millions Jalandhar rural police get big success loksbha election 2019
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फिल्लौर / जालंधर : आज जालंधर देहात पुलिस के हाथ उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब थाना फिलौर की पुलिस की और से लगाए गए हाईटेक नाके के दौरान एक व्यक्ति को लाखों रुपए की नकदी सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया /
.
.
इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने मीडिया को बताया कि सतलुज नदी के नजदीक जब पुलिस नाकाबंदी के दौरान वाहनों की चेकिंग कर रहे थे तो उसी दौरान जब एक बस की चेकिंग की गई तो एक व्यक्ति को नोटों से भरे बैग सहित गिरफ्तार कर लिया /

जानकारी देते हुए देहात पुलिस के एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने आगे बताया कि डीएसपी फिल्लौर दविंदर कुमार के दिशा-निर्देशों पर थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर प्रेम सिंह पुलिस पार्टी जब वाहनों की चेकिंग कर रही थी तो पुलिस पार्टी ने एक बस में जब चेकिंग शुरू की तो उसी दौरान एक व्यक्ति बस में सिर झुका कर बैठा हुआ था जिसने अपने पैरों में एक बैग रखा हुआ था /
.
.
इसी दौरान जब पुलिस ने उक्त व्यक्ति के बैग के तलाशी ली तो उसमें से पुलिस को लाखों की नकदी बरामद हो गई / पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महिंद्र सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी मोती बाग कॉलोनी पक्खोवाल रोड लुधियाना के रूप में हुई है / एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि इस दौरान उक्त व्यक्ति पकड़ी गई नकदी के बारे में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और ना ही कोई उक्त व्यक्ति के पास कोई दस्तावेज मौजूद था जिसके बाद पुलिस ने उक्त राशि को अपने ज़ब्त ले किया है व मामले की जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News One person arrested with cash of millions Jalandhar rural police get big success loksbha election 2019






































