.
.
PTB Big City News Jagjit Singh Dogra became President of the Press Association of state Jalandhar
सौरभ खन्ना को बनाया प्रैस सचिव, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : प्रैस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की वार्षिक जनरल मीटिंग (एजीएम) बीते दिन हुई / मीटिंग में कई अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया और तमाम पत्रकारों ने अपने-अपने सुझाव दिये / इस मीटिंग के दौरान सर्वसहमति से स्टेट बॉडी का प्रधान जगजीत सिंह डोगरा को घोषित किया गया /
इसके अलावा सौरभ खन्ना को प्रैस सचिव, पाल सिंह नौली को वरिष्ठ उप-प्रधान, राजेश थापा को उप-प्रधान, रागनी ठाकुर को उप-प्रधान, दीनानाथ मोदगिल को महासचिव, सतिश कुमार शर्मा को संयुक्त सचिव, राजिंदर सिंह ठाकुर को सचिव, शैली अल्बर्ट को सचिव, रमेश गाबा को कैशियर, पुष्पिंदर कौर को आफिस सचिव तथा दर्शन सिंह सोढी एवं एडवोकेट राजिंगर सिंह मंड को लीगल एडवाइजर घोषित किया / इस अवसर पर प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और वेब मीडिया जगत से जुड़े तमाम पत्रकार उपस्थित थे /
.
.
पंजाब प्रैस क्लब के चुनाव को लेकर हुआ विचार विमर्शः-
प्रैस एसोसिएशन ऑफ स्टेट की मीटिंग के दौरान पंजाब प्रैस क्लब के होने वाले चुनाव को लेकर भी विचार विमर्श किया गया / पदाधिकारियों के अनुसार इन चुनाव में एसोसिएशन की ओर से भी कई उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा / अगली मीटिंग के दौरान चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की जाएगी / एसोसिएशन के सभी मैंबर्स के फैसले के बाद ही उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जाएंगे /
.
.
सभी पत्रकारों के लिए लगाया जाएगा मैडिकल कैंपः-
मीटिंग में फैसला लिया गया कि मई माह में पत्रकारों के चैकअप के लिए मैडिकल कैंप लगाया जाएगा / इस मैडिकल कैंप में प्रैस एसोसिएशन ऑफ स्टेट के मैंबर्स के अलावा किसी भी संस्था से जुड़ा पत्रकार अपना और अपने परिवारिक सदस्यों का चैकअप बिल्कुल मुफ्त में करवा सकेगा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Jagjit Singh Dogra became President of the Press Association of state Jalandhar






































