.
.
PTB Big Accident News private school bus collided behind the truck 9 children seriously injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ जंडियाला : आज सुबह के समय उस समय एक बड़ा हादसा होने से टल गया जब जंडियाला के मुख्य सड़क मार्ग पर एक निजी स्कूल की बस एक खड़े ट्रक से जा टकराई / इस हादसे में 9 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पास ही के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है व बस में सवार अन्य बच्चों को उनके घर अन्य वाहन से भेज दिया गया है /
.
.
इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय जंडियाला गुरु की पुलिस भी दलबल के साथ मौके पर पहुंची व घटना संबंधी जाँच में जुट गई है / वहीं चश्मदीदों की मानें तो स्कूल बस का ड्राइवर बस को काफी तेजी से लेकर जा रहा था और यह हादसा हो गया /
.
वहीं दूसरी और ट्रक ड्राइवर का कहना है कि वह गेहूं से भरे ट्रक की डिलीवरी देने आया था और किसी का इंतजार कर रहा था लेकिन बस के ड्राइवर की लापरवाही के साथ यह भयानक हादसा हो गया लेकिन इस हादसे में मेरी तो जान बच गई लेकिन कुछ बच्चे इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं / फिलहाल पुलिस ने स्कूल प्रबंधकों से सम्पर्क कर मौके पर आने के निर्देश दे दिए हैं व जाँच के बाद ही कुछ कहने की बात पुलिस अधिकारीयों की और से कही जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Accident News private school bus collided behind the truck 9 children seriously injured






































