PTB News

Latest news
CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन,

हिमाचल में फिर हुआ भयानक बस हादसा, 30 घायल, दो की हालत गंभीर,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

हिमाचल के सीएम व विधायक ने घायलों को हरसंभव मदद का दिया भरोसा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Accident न्यूज़ देहरा : आज एक बार फिर हिमाचल की वादियों में भगदड़ मच गई, जब यह सुचना आग की तरह लोगों तक फैली की देहरा के पास एक बार फिर से बड़ा बस हादसा हुआ है, जिनमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं /

Heavy bus accident in Himachal, 30 injured, condition of two serious,

जानकारी के अनुसार दिल्ली से कांगड़ा की ओर आने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग ढलियारा मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में आज 30 लोग घायल हुए हैं / इनमें दो यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है / सभी घायलों को देहरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां सभी घायलों को अस्पताल में प्राथमिक चकित्सा मुहैया करवाई जा रही है /

घटना की सुचना मिले ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गई व घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई / बताया जा रहा है की ढलियारा मोड़ के पास एक टूरिस्ट बस ने पीछे से दूसरी टूरिस्ट बस को टक्कर मार दी / बताया जा रहा है की इस टक्कर की वजह पीछे से आ रही बस का ब्रेक फेल होना है / जिसके चलते पीछे चल रही बस का ड्राइवर गाड़ी को कंट्रोल नहीं कर पाया और आगे चल रही बस से उसकी बस टकरा गई /

Heavy bus accident in Himachal, 30 injured, condition of two serious,

इस दौरान आगे चल रही बस को लगे जोरदार धक्के का संतुलन ड्राइवर खो बैठा और बस खाई की ओर चली गई / लेकिन, संयोग वश सड़क किनारे बने शिव मंदिर से बस टकराती हुई आगे पेड़ों में जाकर फंसकर रुक गई / यह दोनों बसें नई दिल्ली के शहादरा से चलीं थी और दोनों बसों में तकरीबन 90 के लगभग लोग सवार थे जोकि जिला कांगड़ा के परौर में सत्संग सुनने जा रहे थे /

हादसे की सूचना मिलते ही देहरा के विधायक होशियार सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे / उन्होंने प्रशासन को घायलों की हरसंभव मदद के आदेश दिए हैं / हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर ने भी इस घटना की सुचना मिलते ही मौके पर स्थानीय प्रशाशन को घटना संबंधी जाँच और घायलों को हरसंभव मदद करने के आदेश जारी किये हैं /

आपको यह भी बता दें कुछ समय पहले भी इसी भरवाईं रोड पर अमृतसर से ज्वालाजी आ रही बस एक भयानक हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें तकरीबन 52 से ज्यादा लोग सवार थे जिनमें से 20 के करीब यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जिनमें से बाकि के यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे /