PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

एक दिन पहले मिली टिकट और दूसरे दिन अवैध माइनिंग का केस हुआ दर्ज,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

कांग्रेस पार्टी का है शाहकोट से उम्मीदवार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking “राजनीति” न्यूज़ जालंधर / शाहकोट : शाहकोट से कांग्रेस पार्टी के एक दिन पहले ऐलान किये गए उम्मीदवार हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ आज सुबह के समय थाना महितपुर में अवैध माइनिंग का मामला दर्ज हुआ है / इस मामले में लाडी के अलावा सुरजीत सिंह ठेकेदार, अशविंदर सिंह नीटू और संबंधित माइनिंग अधिकारी को भी नामजद किया गया है / पुलिस को दिए बयान में भट्ठा मजदूर यूनियन के प्रधान मोहन सिंह ने कहा कि कांग्रेस का हल्का शाहकोट का इंचार्ज हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया हल्के के अंतर्गत पड़ते गांव में अवैध माइनिंग काफी समय से करवा रहा है / यह माइनिंग रात-दिन चलाई जा रही है जिससे पंजाब सरकार को करोड़ों का नुकसान हो रहा है / इस शिकायत के मिलने के बाद मेहतपुर पुलिस ने हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है / पुलिस का कहना है की अगर आरोप सिद्ध साबित हुए तो हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कारवाही की जाएगी / वहीं दूसरी और यह भी कहा जा रहा है की यह मामला राजनीति से जुड़ा हो सकता है क्योंकि एक दिन पहले ही शेरोवालिया को कांग्रेस ने अपना शाहपुर से उम्मीदवार घोषित किया है और इस दौरान दूसरी विरोधी पार्टियां इस उम्मीदवार के खिलाफ षड्यंत्र रचने की कोशिश भी कर सकती हैं / फ़िलहाल पुलिस की जाँच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है की यह इल्जाम सही है या गलत..?