PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

अगर आप भी कनाडा में पढ़ने जाना चाहते हैं तो,

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स दे रहा है एक बढ़िया मौका, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : शिक्षा के स्तर को ऊपर उठाते हुए उत्तर भारत के अग्रणी शैक्षिक समूह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज जो कि कनाडा की सर्वोच्च पब्लिक यूनिवर्सिटीज में से एक है, के साथ करार किया जो कि पंजाब और चंडीगढ़ के छात्रों के लिए एक खुशखबरी बनकर सामने आ रहा है / यह करार यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज, कनाडा के प्रेजिडेंट और वाईस चांसलर डॉ.माइक माहोन और सेंट सोल्जर ग्रुप के प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा द्वारा यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (इंटरनैशनल) एवं सेंट सोल्जर ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा की उपस्थिति में संयुक्त रूप से हस्ताक्षर करते हुए किया गया /

सेंट सोल्जर द्वारा आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में प्रो-चेयरमैन प्रिंस चोपड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज, कनाडा के कोर्स भारत में छात्रों को उपलब्ध करवाने के लिए सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज की शुरुयात की गई है / जिसमें इस वर्ष से 10+2 पास छात्रों को दो प्रोग्राम बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट और बीएससी इन कंप्यूटर साइंस में दाखिले दिए जायेंगे /

मीडिया को संबोधित करते हुए सेंट सोल्जर के चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने कहा कि भारत और कनाडा में व्यापार, संस्कृति, पर्यटन और प्रोद्योगिक के मजबूत संबंध हैं / उसी दिशा और दृष्टि में, हम एक अग्रणी शैक्षिक समूह सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के रूप में कनाडा की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज के साथ हाथ मिलाया है /

St. Soldier Group of Institutions Canada Reading Opportunity

यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज कैनाडा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पॉल पेन ने मीडिया को विस्तार से बताते हुए कहा कि “हम जिस प्रकार की शिक्षा छात्रों को कनाडा में में प्रदान करते है बिलकुल उसी प्रकार की शिक्षा भारत के छात्रों को प्रदान करने के लिए हमने सेंट सोल्जर ग्रुप के साथ संयुक्त करार किया है, जो छात्र सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज में अपने पहले वर्ष की शिक्षा प्राप्त करता है उन्हें (बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट और बीएससी इन कंप्यूटर साइंस) में सीधा दूसरे वर्ष में एडमिशन मिलेगी / यूनिवर्सिटी ऑफ़ लेथब्रिज में ग्रेजुएशन कोर्स चार वर्षीय होता है और इस समझौते के अनुसार जो छात्र सेंट सोल्जर में बैचलर ऑफ़ मैनेजमेंट और बैचलर ऑफ़ साइंस में एडमिशन लेते है उसे यहाँ बिलकुल उसी प्रकार पढाई करवाई जाएगी, जिस तरह लेथब्रिज में एडमिशन लेने वाले छात्र को करवाई जाएगी /

सेंट सोल्जर की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि यह समझौता डायरेक्ट ट्रांसफर पर आधारित है / इस डायरेक्ट ट्रांसफर विधि के माध्यम से, छात्र को लेथब्रिज (आवश्यकता की पुष्टि करने के बाद) में दूसरे वर्ष में प्रवेश का आश्वासन दिया जाएगा / छात्र को लेथब्रिज में पहले वर्ष की पढाई फिर से दुहराने की आवश्यकता नहीं होगी और छात्र को क्रेडिट ट्रांसफर की प्रक्रिया से गुजरने की जरूरत भी नहीं होगी /

सेंट सोल्जर के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो.मनहर अरोड़ा ने कहा कि सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ इंटरनैशनल स्टडीज में पढाई करने से छात्रों को पैसों के खर्च में भारी बचत होगी / छात्रों को काउंसलिंग और वीज़ा फाइल के तैयारी के लिए छात्रों को मदद मिलेगी /

इस इंस्टीच्यूट में पढाई करते वाले छात्रों को मुफ्त आईलेटस की कोचिंग और सिखलाई का लाभ प्राप्त होगा जो कि इंटरनैशनल सिलेबस में शामिल है और उन फैकल्टी मेंबर्स को रखा गया जिनके पास अंतर्राष्ट्रीय शिक्षा का अनुभव है / सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज में पढाई के समय कैनेडियन ट्रेनिंग का एक्सपीरियंस का भी फायदा होगा /अकादमिक कोर्सेज के अतिरिक्त, छात्रों की पर्सनॅलिटी को बेहतर बनाने के लिए विशेष ध्यान दिया जाएगा / इस अवसर पर गुलशन शर्मा और फैकल्टी मेंबर्स उपस्थित रहे /