PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

टीसीपी महिला अफसर हत्याकांड का आरोपी होटल मालिक गिरफ्तार,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

आरोपी ने कबूला जुर्म, हुलिया बदल कर पहुंच गया था बृंदाबन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ कसौली : हिमाचल प्रदेश के सोलन के कसौली में हुए टीसीपी महिला अफसर हत्याकांड का आरोपी होटल मालिक विजय कुमार ने पुलिस पुछताछ में कई खुलासे किए हैं / आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वह कैसे और किस रूट के जरिये यूपी पहुंचा /

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद वह कसौली में अपने होटल के पास के नाले में छुप गया / वहां रात तक इंतजार करता रहा और रात दो बजे फिर से होटल के पास आया /

यहां पर घर की दीवार के पास उसने वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्तौल छुपाई / फिर वहां से लिफ्ट लेकर फरार हो गया / इसके बाद आरोपी चंडीगढ़ के एक प्रसिद्ध चौक पहुंचा और यहां से दिल्ली के लिए बस ली / सोलन के एएसपी ने बताया कि दिल्ली में जहांगीर पूरी में आरोपी ने हुलिया बदलने के लिए बाल कटवाए और मुछें मुंडवाई / फिर वह यूपी के लिए रवाना हो गया /

इस दौरान आरोपी बीच-बीच में लोगों से फोन लेकर अपने रिश्तेदारों से बात करता रहा / इसी टिप के आधार पर प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस से मदद मांगी और आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया / आरोपी मथुरा में बांके बिहारी मंदिर में रुका हुआ था / बता दें कि आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से महिला की हत्या की है / इसका लाइसेंस 2012 में जारी हुआ था /

टीसीपी महिला अफसर हत्याकांड का आरोपी होटल मालिक विजय कुमार को स्थानीय कोर्ट ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा है / यूपी के वृंदावन से गिरफ्तार किए गए आरोपी को कोर्ट मे पेश करने से पहले धर्मपुर थाने में रखा गया है /

आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया है / पूछताछ में आरोपी होटल मालिक ने कहा है कि उसने गुस्से में गोली चलाई थी / बता दें कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल पुलिस ने आठ सदस्यों की एक एसआईटी बनाई थी /

गौरतलब है कि एनजीटी और सुप्रीम कोर्ट ने कसौली के 13 होटलों के अवैध निर्माण गिराने के आदेश दिए थे / दो मई डेडलाइन थी, जिसके मद्देनजर एक मई की सुबह 38 सदस्यीय चार टीमें अवैध निर्माण गिराने कसौली पहुंची थी / कुछ होटलों पर कार्रवाई करने के बाद अस्सिटेंट टाउन कंट्री प्लानिंग शैलबाला के नेतृत्व में प्रशासन की टीम दोपहर ढाई बजे मंढोधार में नारायणी गेस्ट हाउस पहुंची / इस दौरान होटल संचालक विजय ठाकुर ने हंगामा शुरू कर दिया / महिला अधिकारी से बहस करने के बाद विजय ने आपा खोया और लाइसेंसी रिवॉल्वर से तीन गोलियां दाग दीं / एक गोली महिला अधिकारी के सिर पर लगी और दूसरी छाती पर और वह मौके पर ही ढेर हो गई / इसके अलावा, घटना में पीडब्ल्यूडी विभाग के एक कर्मी भी घायल हो गया / जिसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था /