.
.
PTB Big News National fir against hard kaur Punjabi Singer
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ मनोरंजन : इंडियन रैपर एवं प्रसिद्ध गायिका हार्ड कौर के खिलाफ वाराणसी में केस दर्ज किया गया है / गायिका के खिलाफ ये केस उस विवादित टिप्पणी पर दर्ज किया गया है जो उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और आरएसएस चीफ मोहन भागवत के खिलाफ की थी /
.
.
दरअसल तरुण कौर ढिल्लों उर्फ हार्ड कॉर ने 18 जून को अपने इंस्टाग्राम पर योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत को लेकर एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया था / हार्ड कौर के खिलाफ शशांक त्रिपाठी नाम के वकील ने तहरीर देते हुए लिखा कि मुताबिक हार्ड कौर के इस पोस्ट से लोगों के भावनाओं को ठेस पहुंची है /
.
.
गौरतलब है कि हार्ड कौर ने मोहन भागवत को न सिर्फ जातिवादी कहा बल्कि देश में हुई बड़ी आतंकी घटनाओं के लिए भी उन्हें और उनके संघटन आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया, फिर चाहे वो 26-11 का मुंबई हमला हो या पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर अटैक हार्ड कौर पहले भी अलग-अलग सेलेब्रिटीज, राजनेताओं को लेकर ऐसी पोस्ट लिख चुकी हैं लेकिन इस बार योगी आदित्यनाथ और मोहन भागवत पर उनकी टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें भरपूर लताड़ मिल रही है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News National fir against hard kaur Punjabi Singer






































