.
.
himachal pradesh kullu private bus falls into gorge in himachals kullu 30 dead 25 injured
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कुल्लू : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में निजी बस खाई में गिर जाने का एक बड़ा सनसनी खेज मामला सामने आया है / इस भयानक हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 घायलों को अब तक घटना स्थल से निकाला जा रहा है /
.
.
बताया जा रहा है कि यह भयानक हादसा आज करीब शाम के चार बजे हुआ है / इस हादसे में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है / जिला कुल्लू प्रशासन ने अभी तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की है /
.
.
कुल्लू के सीनियर पुलिस अधिकारी ने भी मौतों की पुष्टि की है / उन्होंने बताया कि शवों को बरामद कर लिए गए हैं / 25 लोग घायल हैं / परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर का कहना है कि 20 लोगों की मौत की आशंका है / यह बस महावीर प्राइवेट सर्विस की थी / एसडीएम बंजार घटना स्थल पर पहुंच गए हैं और स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य मे जुटे हैं / फिलहाल, घायलों की संख्या बढ़ने का अनुमान है /
.
.
कुल्लू के विधायक सुरेंद्र शौरी ने बताया कि 15 से 20 लोगों की मौत की आशंका है / काफी संख्या में लोग बस से छिटक कर ढांक में फंस गए हैं / वह मौके के लिए रवाना हो गए हैं / शुरुआती जानकारी में पता चला है कि बस में 60 लोग सवार थे / बस की छत पर भी लोग बैठे हुए थे / जानकारी के अनुसार, बंजार के भेउट मोड़ पर यह बस हादसा हुआ है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
himachal pradesh kullu private bus falls into gorge in himachals kullu 30 dead 25 injured






































