.
.
Delhi Police Special Cell has arrested JeM terrorist Basir Ahmad from Jammu & Kashmir Srinagar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी बसीर अहमद को गिरफ्तार किया है / इस आतंकी पर दिल्ली पुलिस ने दो लाख का इनाम घोषित किया था / बसीर को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से पकड़ा गया है. फिलहाल पुलिस की टीम इससे पूछताछ कर रही है /
.
.
जैश-ए-मोहम्मद के इस आतंकी बसीर अहमद को इससे पहले 2007 में आतंकी गतिविधियों में शामिल होने पर स्पेशल सेल की टीम गिरफ्तार कर चुकी थी / उस दौरान एनकाउंटर में इसके तीन अन्य साथियों को भी पकड़ा गया था, जिनमें से एक पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल गफ़ूर को सज़ा भी मिली थी, हालांकि बसीर अहमद सहित अन्य 2013 में निचली अदालत से जमानत पर छूटकर फरार हो गए /
.
.
आपको बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 2014 में इन्हे आरोपी माना / इसके बाद इनके खिलाफ NBW निकला और सभी पर 2 -2 लाख का इनाम रखा गया / तब बसीर अहमद के दो साथियों फयाज अहमद लोन और अब्दुल माजिद को स्पेशल सेल ने इसी साल मार्च में गिरफ्तार किया और अब जाकर इसकी गिरफ्तारी हुई है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Delhi Police Special Cell has arrested JeM terrorist Basir Ahmad from Jammu & Kashmir Srinagar

































