.
.
chhattisgarh durg a school van met with terrible accident in durg
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आज सुबह एक बड़ा हादसा हो गया / बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अचानक पलट गई / जानकारी के मुताबिक बच्चों को स्कूल ले जाते वक्त ये हादसा हुआ है बड़ी मशक्कत से बच्चों को बस के बाहर निकाला गया / फिलहाल इस घटना में किसी बच्चे के हताहत होने की खबर नहीं है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना पाटन इलाके में हुई बताई जा रही है / बताया जा रहा है कि आज सुबह एक स्कूल बैन बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकला था / बच्चों को स्कूल ले जाते वक्त वैन अचानक पलट गई और यह हादसा हो गया /
.
.
बताया यह भी जा रहा है कि स्कूल वैन का चालक नशे में था जिसके कारन यह हादसा हो गया / हादसे के बाद से ही अफरा-तफरी मच गई / हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने वैन का कांच तोड़कर बड़ी की मशक्कत से बच्चों को वैन से बाहर निकाला गया / फिलहाल इस घटना के बाद से परिजनों में काफी रोष है / लोगों का कहना है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
chhattisgarh durg a school van met with terrible accident in durg

































