.
.
haryana ambala two youth died 16 people injured in road accident at ambala
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है / ताजा मामला हरियाणा के अंबाला जिले का है जहां पर एक प्राइवेट बस और कार की टक्कर हो गई / इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए / सभी घायलों को अंबाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / वहीं दो सवारियों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया /
.
.
हादसा अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शास्त्री कॉलोनी के पास हुआ / बस और कार की टक्कर इतनी जबरदस्त थी बस का अगला शीशा टूटने के बाद दो सवारियां बाहर आकर गिर गई / हादसे में मारे गए युवक हरियाणा के करनाल जिले के रहने वाले थे / वहीं हादसे में घायल सभी लोग पंजाब के सरहिंद के हैं /
.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचया / वहीं हादसे के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई / पुलिस ने कार और बस को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया / वहीं हादसे में मारे गए युवकों की पहचान गांव उचाना (करनाल) निवासी राजन और रजत के रूप में हुई /
.
बस और कार दोनों दिल्ली की तरफ जा रहे थे / जानकारी के अनुसार पंजाब के सरहिंद जिला फतेहगढ़ से श्रद्धालु दिल्ली में राधा स्वामी सत्संग के लिए जा रहे थे / इन सभी की सत्संग में ड्यूटियां लगाई गई थी / जैसे ही यह बस अंबाला-दिल्ली हाइवे पर शास्त्री कालोनी कट के नजदीक पहुंची, तो दूसरी ओर से अंबाला की ओर आ रही कार डिवाइडर पार कर बस के सामने आ गई /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
haryana ambala two youth died 16 people injured in road accident at ambala

































