.
.
PTB Big sawan 2019 shiv puja shubh muhurat lord shiva lord ganesha
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News धार्मिक / चंडीगढ़ : 50 साल बाद सावन के महीने में ऐसा शुभ संयोग बन रहा है कि भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से गणपति प्रसन्न होंगे और इच्छित फल प्रदान करेंगे / इस साल सावन में गजपति ग्रहण जयंती योग बन रहा है / ऐसा संयोग 50 साल बाद आया है / यह कहना है श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र का / बीरेंद्र नारायण ने बताया कि बुधवार से सावन का महीना शुरू हो रहा है /
.
.
16 जुलाई की रात तीन बजकर आठ मिनट पर पूर्णिमा समाप्त होकर श्रावण कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का प्रारंभ होगा / 16 जु़लाई रात्रि को ग्रहण चार बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रहा है / संक्रांति का प्रारंभ काल भी इसी रात्रि को चार बजकर 32 मिनट पर हो रहा है /
.
यदि संक्रांति ग्रहण के समय श्रावण मास का प्रारंभ हो, सूर्योदय काल में बुधवार का दिन हो तो उस परिस्थिति में गजपति ग्रहण जयंती योग बनता है / श्रावण के महीना में शिव पूजन का विशेष महत्व है / गजपति ग्रहण जयंती योग में गणपति पूजन का अधिक महत्व होता है / इस योग में गणपति के पूजन से समस्त मनोकमनाएं पूर्ण होती हैं /
.
गणेश जी को मोदक, दूर्वा अर्पित करना शुभ होगा / श्रावण में प्रतिदिन शिव पूजन का विशेष महत्व है, इसलिए प्रतिदिन अथवा सोमवार या प्रदोष काल में शिव पूजन और पार्थिव पूजन करना चाहिए / सोमवार का दिन भगवान शिव को अधिक प्रिय है, इसलिए इस दिन शिव पूजा करने से भगवान अधिक प्रसन्न होते हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big sawan 2019 shiv puja shubh muhurat lord shiva lord ganesha

































