.
.
patiala wife gave sleeping pills to her husband then at night called the boyfriend home husband caught
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पटियाला : शादीशुदा महिला जिम में बॉडी बनाने के शौकीन पड़ोस में ही रहने वाले कुंवारे युवक के प्रति आकर्षित हुई तो दोनों के बीच बातचीत होने लगी / घर पर किसी न किसी के होने के कारण महिला युवक से नहीं मिल पा रही थी / एक दिन रात को महिला ने पति को नींद की गोलियां दी और उसे सुलाकर प्रेमी युवक को फोन कर घर बुला दिया / युवक रात को पहुुंच गया / वह उनके बेडरूम मेंं ही था /
.
.
इसी दौरान सुबह पांच बजे पति की नींद खुली तो वह वहां पत्नी के साथ युवक को देखकर सन्न रह गया / पति ने युवक की जमकर पिटाई की / परिवार के लोग भी पहुंच गए / सभी ने मिलकर युवक की टांगें तोड़ दी / जख्मी हालत में युवक को राजिंदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया / पहले तो मामले को दबाने की कोशिश की गई, लेकिन थाना अर्बन एस्टेट को जानकारी मिल गई / पुलिस ने जख्मी युवक के बयान लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है /
.
बताया जा रहा है कि साहिब नगर थेड़ी में रहने वाला 25 वर्षीय युवक मिनी सचिवालय स्थित सेवा केंद्र में काम करता है / जिम में बॉडी बनाने का शौकीन होने के कारण फिट शरीर का मालिक था / उसकी बॉडी पर पिछली गली में रहने वाली एक महिला लट्टू हो गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए / दिन में उसकी ड्यूटी होती थी / वहीं महिला का पति भी ऑटो चलाने के दौरान अक्सर घर में आ जाता था /
.
दूसरी तरफ घर के नजदीक ही सास-ससुर का मकान था, जिनका आना-जाना भी लगा रहता था / ऐसे में दोनों किसी भी हालत में मिल नहीं पा रहे थे तो महिला ने अपने पति को नींद गोलियां खिलाकर उक्त युवक को बुला लिया, जो रात में महिला के घर में पहुंच गया / सुबह होते-होते महिला के पति की नींद खुल गई तो उसने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया / इसके बाद युवक को लाठियों से जमकर पीटा और जख्मी कर दिया /
.
राजिंदरा अस्पताल में दाखिल युवक का पुलिस ने बयान लिया तो उसने कहा कि वह कमेटी के पैसे लेने के लिए उक्त लोगों के घर में गया था / पुलिस ने देर रात कमेटी के पैसे लेने क्यों गया, पूछा तो कोई जवाब नहीं दिया / ऐसे में पुलिस ने मामला पड़ताल अधीन रख लिया है / पुलिस का कहना है कि युवक की टांग में फ्रैक्चर है / युवक के अनुसार वह कमेटी के पैसे लेने गया था, लेकिन रात के समय क्यों गया, इसका जवाब नहीं मिला है / दूसरे गुट की तरफ से कोई शिकायत नहीं आई है / ऐसे में मामले की जांच की जा रही है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
patiala wife gave sleeping pills to her husband then at night called the boyfriend home husband caught

































