.
.
encounter on delhis dwarka expressway 3 shot pellet shot 4 mostwanted badmash
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में पुलिस और बदमाशों के बीच एक बार फिर एनकाउंटर देखने को मिला है / दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर कल देर रात 2.30 बजे के आसपास चार अपराधियों को पुलिस ने घेरकर गिरफ्त में ले लिया है /
.
.
आपको बता दें कि दौलताबाद चौक पर सीआईए पालम विहार के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन बदमाशों को पैर में गोली लगी, जबकि एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया / पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आए चारों बदमाश सूर्या, संजू, प्रदीप, नीरज मोस्ट वांटेड हैं / इन पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान में कई लाख के इनाम हैं / पुलिस को इनके पास से तीन पिस्टल और एक रिवाल्वर बरामद हुआ है /
.
.
दिल्ली के विकासपुरी इलाके में दो दिन पहले भी मुठभेड़ हुई थी / इसमें पुलिस ने एक लाख के इनामी दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया / दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दोनों अपराधियों को रविवार की रात को गिरफ्तार किया जिनकी पहचान दीपक और राहुल ऊर्फ मक्खी के रूप में की गई /
.
.
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पहले से मिली सूचना के आधार पर दोनों अपराधियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था लेकिन उन्होंने पुलिस पर गोली चला दी / इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई और इस दौरान दीपक और राहुल को पैर में 3 गोली मारने के बाद विकासपुरी से पकड़ा गया / फिलहाल दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
encounter on delhis dwarka expressway 3 shot pellet shot 4 mostwanted badmash

































