.
.
News of celebrating Income Tax Day at SD College for Women Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News शिक्षा : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालंधर में स्नातकोत्तर कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा 24 जुलाई को इनकम टैक्स के रूप में मनाया गया / इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य टैक्स देने के महत्व को प्रचारित करना था /
.
.
इस अवसर पर असिस्टेंट प्रोफ श्रीमती प्रिया महाजन ने वक्ता के रूप में इनकम टैक्स रेतुर्न फाइल करने का ढंग बताया / दूसरा कारण इस भ्रम को दूर करना था की इनकम टैक्स भरना हम पर आर्थिक बोझ के समान है /
.
.
उन्होंने बताया की टैक्स प्रणाली वास्तव में राष्ट्र के विकास व् उत्तमता के लिए अत्यंत आवश्यक है जिसका हम पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है / हमारे द्वारा दिया गया टैक्स हमें अनेक सुविद्याएँ प्रदान करता है जैसे – शिक्षा, औषधियां, सुरक्षा और आधार बहुत सरंचना प्रदान करता है /
.
.
सारे सेमिनार का सार है की टैक्स कर्म की भांति है जैसा कर्म करोगे वैसा फल प्राप्त होगा / कॉमर्स विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा, कॉमर्स क्लब के इंचार्ज श्रीमती शिखा पूरी तथा अन्य प्राध्यापक व विभाग के विद्यार्थी इस सेमिनार में उपस्तिथ थे / प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने विभाग के प्रयासों की सराहना की /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
News of celebrating Income Tax Day at SD College for Women Jalandhar






































