.
.
Renewed Chairman of PNSP, Tejinder Singh Bittu takes charge today Capton Amrinder Singh CM Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पनसप के नवनियुक्त चेयरमैन तेजिन्दर सिंह बिट्टू ने आज अपना पदभार पंजाब के कैबिनेट मंत्री स. तिरपत राजिन्दर सिंह बाजवा, श्री विजेइन्दर सिंगला, श्री भरत भूषण आशु, स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा, स. सुखबिन्दर सिंह सरकारिया, स. राणा गुरमीत सिंह सोढी, स. बलबीर सिंह सिद्धू, सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में संभाल लिया /
.
इस ख़ुशी के अवसर पर श्री बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब की तरफ से उनको बहुत ही बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है और इस ज़िम्मेदारी को वह बखूबी रूप से निभाने की कोशिश करेंगे /
.

उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि पंजाब राज आधारित आर्थिकता वाला राज्य है और पनसप विभाग की इसमें बहुत अहम भूमिका हमेशा ही रही है, क्योंकि यह सीधा किसानों के साथ जुड़ा हुआ है / उन्होंने कहा कि मुझे जब यह जिम्मेदारी सौंपी जा रही है उस समय पनसप कई तरह से दौर से गुजर रही है जिसका काफी तरह से सुधार होना बाकि है और इसको निखारने का पूरा प्रयास मेरी और से किया जाएगा /
.
इस दौरान बीबी रजिन्दर कौर भट्ठल वाईस चैयरपर्सन पंजाब राज प्लानिंग बोर्ड, लाल सिंह चेयरमैन पंजाब राज मंडी बोर्ड, अमरजीत सिंह समरा चेयरमैन मारकफैड, एच.एस. हंसपाल पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व राज्य प्रधान महेंदर सिंह केपी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे /
.
यही नहीं इनके इलावा पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक स. गुरकीरत सिंह कोटली, परमिन्दर सिंह पिंकी, जालंधर के वेस्ट हल्के से विधायक सुशील रिंकू, हरप्रताप सिंह अजनाला, बलविन्दर सिंह, बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह ज़ीरा, विधायक प्रगट सिंह, सुखपाल सिंह भुल्लर, विधायक स. हरदेव सिंह लाडी, कुलदीप सिंह वैद्य, लखबीर लक्खा, सुनील दत्ती, विधायक रजिन्दर बेरी, कैप्टन सन्दीप संधू,

.
जगदीप सिंह सिद्धू, के.ए.पी. सिनें प्रमुख सचिव ख़ुराक और सिविल सप्लाई विभाग, डॉ. अमरपाल सिंह एम.डी. पनसप, जैवीर शैरगिल्ल, पूर्व मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान, जगमोहन सिंह कंग, जगदीश राज राजा मेयर जालंधर, सिमरनजीत सिंह बंटी डिप्टी मेयर जालंधर, दविन्दरजीत सिंह दरशी, अजीत सिंह सेठी प्रधान गुरुद्वारा माडल टाऊन जालंधर सहित परिवारिक सदस्य दोस्त मित्र और जालंधर शहर से कई गणमाण्य व्यक्ति इस दौरान उपस्थित थे /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Renewed Chairman of PNSP, Tejinder Singh Bittu takes charge today Capton Amrinder Singh CM Punjab






































