.
.
CELEBRATION OF 20 YEARS OF KARGIL VIJAY DIWAS Jalandhar Cantt
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : वर्ष 2019 को ‘आपरेशन विजय’ जिसे कारगिल युद्ध के नाम से भी जाना जाता है, की 20 वीं वर्षगांठ के रूप में चिन्हित किया गया है, जिसमें भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर, दुर्गम परिस्थितियों, प्रतिकूल भूगौलिक परिदृश्य, अति प्रतिकूल मौसम और प्रभुत्व रखने वाली ऊंचाइयों पर शत्रु को पराजित किया /
.
.
इस गौरवशाली अवसर का जश्न मनाने के लिए पश्चिम कमान की खरगा कोर (अम्बाला), वज्र कोर (जालंधर) और राइजिंग स्टार कोर (योल) में विधिपूर्वक समारोहों का आयोजन किया गया, जिसमें युद्ध स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, भूतपूर्व सैनिकों और युवाओं के साथ बातचीत करना शामिल है / इसके अतिरिक्त मिलिट्री स्टेशन के आर्मी स्कूलों में कारगिल विजय दिवस का जश्न देश भक्ति के गीतों के साथ, पेंटिंग एवं वाद-विवाद की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मनाया गया /
.
.
योल कैम्प में सूबेदार मेजर (मानद कप्तान) बाना सिंह, परम वीर चक्र के प्रेरक व्याख्यान का आयोजन किया गया / चंडीमंदिर सहित सभी मिलिट्री स्टेशन में प्रेरक फिल्म कारगील युद्ध का फिल्मांकन किया गया / इससे पहले कारगिल विजय दिवस मशाल जो दिल्ली से आरंभ हुई थी को चंडीमंदिर में 18 जुलाई 2019 को एक विधिपुर्वक समारोह में ग्रहण किया, जो मंडी, मनाली के रास्ते होते हुए आज द्रास पहुंची /
.
.
इस अहम अवसर पर वज्र कोर ने भारतीय सेना के विजय का जश्न मनाने के लिए और शहीदों को नमन करने के लिए विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसका विषय ‘याद, आनंद एवं नवीनीकरण’ था /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
CELEBRATION OF 20 YEARS OF KARGIL VIJAY DIWAS Jalandhar Cantt






































