.
.
INDEBTED NATION REMEMBERS KARGIL MARTYRS ON VIJAY DIWAS Jalandhar ADC
एडीसी जसबीर सिंह ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : कारगिल विजय दिवस के 20 साल पूरे होने पर पर देश की सीमाओं पर अपनी जान की कुरबानी देने वाले शहीदों को पंजाब स्टेट वार मैमोरियल में याद किया गया / अतिरिक्त जिलाधीश (जनरल) श्री जसबीर सिंह ने देश के लिए बलिदान देने वाले महान शहीदों को याद करते हुए उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की /
.
.
सभा को संबोधित करते हुए, श्री सिंह ने देश के सीमाओं की रक्षा करने वाले इन बहादुर बेटों की वीरता को याद किया / उन्होंने कहा कि बुरी परिस्थितियों के बावजूद इस युद्ध में भारतीय सेना ने जो साहस दिखाया, दुनिया में शायद ही कोई अन्य देश एसा साहस दिखा पाता है /
.
.
एडीसी ने कहा कि प्रत्येक देशवासी शहीदों के इस बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा / उन्होंने बताया कि समाज, प्रशासन और राष्ट्र हमेशा उन शहीदों के प्रति आभारी होंगे जिन्होंने अपनी सप्रभुता की रक्षा के लिए देश की सेवा की / श्री सिंह ने कहा कि शहीदों द्वारा किया गया बलिदान युवाओं को उनके कदमों पर चलने और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा /
.
उन्होंने शहीद नायकों की पत्नियों राजविंदर कौर, हरप्रीत कौर, उर्मिला पॉल, हरजिंदर कौर, पाल कौर, मनजीत कौर, कुलविंदर कौर, हरचरन कौर और गुरदीप कौर को सम्मानित किया जो इस समारोह में विशेष रूप से शामिल होने के लिए पहुँची थी /
.
इस अवसर पर ब्रिगेडियर के एस ढिल्लों, ब्रिगेडियर एस पी सिंह, कर्नल वरिंदर सिंह, कर्नल एच एस संघा, लेफ्टिनेंट कर्नल (रिटा) मनमोहन सिंह, जिला रक्षा सेवा कल्याण अधिकारी मेजर यशपाल सिंह (रिटा) और अन्य उपस्थित थे /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
INDEBTED NATION REMEMBERS KARGIL MARTYRS ON VIJAY DIWAS Jalandhar ADC






































