.
.
Gadkari assures Anandpur Sahib MP Tewari on Banga-Naina Devi Road Punjab Himachal
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग संबंधी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बंगा-गढ़शंकर, श्री आनन्दपुर साहिब, नैना देवी सडक़ के निर्माण संबंधी श्री आनन्दपुर साहिब से सांसद मनीष तिवाड़ी को भरोसा दिया है /
.
.
श्री मनीष तिवाड़ी ने आज नई दिल्ली में श्री गडकरी के साथ मुलाकात की और उनको इस सडक़ के निर्माण को जल्द मुकम्मल करने की ज़रूरत संबंधी बताया / इससे पहले श्री तिवाड़ी ने 3 जून को केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात करके इस सडक़ को जल्द मुकम्मल करने की माँग की थी /
.
.
श्री गडकरी ने श्री तिवाड़ी को बताया कि इस मामले को अपेक्षित कार्यवाही के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के पास भेजा गया है / श्री तिवाड़ी ने कहा कि श्री गडकरी ने इस साल 25 फरवरी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आचार संहिता लगने से पहले 581 करोड़ की अनुमानित लागत वाली इस सडक़ का नींव पत्थर रखा था /

तिवाड़ी ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री के संज्ञान में लाया कि पंजाब सरकार श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश पर्व मनाने जा रही है और इस शुभ अवसर पर दुनिया भर से लाखों की संख्या में संगत पंजाब आयेगी / इसके अलावा श्री आनन्दपुर साहिब सिख धर्म के पाँच ‘तख्तों’ में से एक है जहाँ श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी द्वारा खालसा पंथ की स्थापना की गई थी /
.
.
उन्होंने कहा कि इसलिए बड़ी संख्या में संगत के तख्त श्री केसगढ़ साहिब के दर्शनों के लिए आने की संभावना है / इसलिए इस सडक़ को समय पर पूरा करना बेहद अहम है / श्री तिवाड़ी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस सडक़ को जल्द मुकम्मल करने की ज़रूरत को समझते हुए भरोसा दिया कि इस सम्बन्धी अपेक्षित कार्यवाही की जा रही है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Gadkari assures Anandpur Sahib MP Tewari on Banga-Naina Devi Road Punjab Himachal






































