.
.
uttar pradesh ayodhya youths leave for srinagar lal chowk for flag hoisting on independence day
(पढ़ें पहली बार पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 (Article 370) हटने के बाद राम नगरी अयोध्या (Ayodhya) गदगद है / अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार श्रीनगर (Srinagar) के लाल चौक (Lal Chowk) पर तिरंगा फहराया (Flag Hoisting) जाएगा / इस ध्वजारोहण में राम नगरी भी हिस्सा लेगी /
.
.
अयोध्या से 26 युवाओं का एक जत्था श्रीनगर के लिए रवाना हुआ है / भाजपाइयों ने शहर के रिकाबगंज चौराहे पर कार्यक्रम आयोजित कर सभी युवाओं को तिलक लगाकर रवाना किया गया / बीजेपी की महिला विंग ने भी युवाओं की कलाई पर राखी बांधकर श्रीनगर के लिए युवाओं को रवाना किया / यह सभी युवा 15 अगस्त (15 August) को श्रीनगर के लाल चौक के ध्वजारोहण में शामिल होंगे /
.
अयोध्या से 7, बिहार से 10, राजस्थान से चार सुल्तानपुर से तीन प्रतापगढ़ से दो व जम्मू कश्मीर के 9 युवा श्रीनगर के लाल चौक पर होने वाले ध्वजारोहण में शामिल होंगे / धारा 370 हटने के बाद यह पहली बार होगा जब जम्मू कश्मीर में तिरंगा सिर्फ फहराया जाएगा / इससे पहले जम्मू-कश्मीर का झंडा भी फहराया जाता था / उम्मीद की जा रही है कि 15 अगस्त को देश के गृहमंत्री अमित शाह श्रीनगर के लाल चौक में तिरंगा फहराएंगे /
.
युवा महाराणा सेना के अध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि अयोध्या से युवाओं का एक जत्था श्रीनगर के लाल चौक पर झंडा फहराने के लिए जा रहा है / 14 अगस्त को दल दिल्ली के इंडिया गेट पर झंडा फहराएगा / उसके बाद 15 अगस्त को लाल चौक पर झंडा फहराया जाएगा /
.
अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि शहीद सैनिकों के सम्मान में अयोध्या व अन्य जगहों के युवा 15 अगस्त को लाल चौक पर झंडा फहराएंगे / उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुख़र्जी का सपना था एक झंडा, एक निशान और एक विधान / इस सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह की जोड़ी ने साकार किया है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
uttar pradesh ayodhya youths leave for srinagar lal chowk for flag hoisting on independence day


































