.
.
parliament New Delhi house
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : आजादी की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 90 वर्ष पुराने आलीशान संसद भवन पर विशेष रंगबिरंगी रौशनी की गयी है जिससे इस भव्य इमारत की खूबसूरती में चार चांद लग गए हैं / रौशनी से नहाई संसद भवन की इमारत को देखकर ऐसा अहसास हो रहा है, मानों सतरंगी सितारों ने उसे अपने आगोश में ले लिया है /
.
.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला की मौजूदगी में संसद भवन की नयी रोशनी का उद्घाटन किया / इस मौके पर कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राजनीजिक दलों के सांसद भी मौजूद थे / संसद के कर्मचारी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे /
.
.
नयी रोशनी व्यवस्था संसद भवन के बाहरी हिस्से में लगायी गयी है और इससे इमारत की भव्यता प्रदर्शित होती है / लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार नयी व्यवस्था के तहत 875 एलईडी लाइट लगायी गयी हैं / इनकी खूबी है कि कुछ पलों में ही रोशनी का रंग बदल जाता है / इनमें बिजली की खपत भी काफी कम होती है / संसद भवन में 144 खंभे हैं। नार्थ और साउथ ब्लॉक में भी ऐसी ही रोशनी 2017 में की गयी थी /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
parliament New Delhi house


































