.
.
National disgraceful handiwork of the hospital Fridabad Delhi Up
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Shocking न्यूज़ फरीदाबाद : नई दिल्ली-मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक शख्स के दोनों पैर कट गए / ये हादसा बड़खल फ्लाईओवर के नजदीक हुआ / घटना के बाद उपचार के लिए शख्स को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने संवेदनहीनता की सारी हदें पार कर दीं /
.
.
दरअसल, मरीज को स्ट्रेचर पर ले जाते समय अस्पताल स्टाफ ने उसके कटे हुए पैर को ही उसका तकिया बना दिया / मामला सार्वजनिक होने के बाद जब डॉक्टरों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने चुप्पी साध ली / शख्स की पहचान प्रदीप (42) निवासी भूड़ कॉलोनी के रुप में हुई है जो एक फैक्ट्री में नौकरी करता है /
.
मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप फैक्ट्री जाने के लिए बड़खल फ्लाईओवर के पास रेलवे लाइन पार कर रहा था / इस दौरान पैर फंसने की वजह से वह ट्रैक पर ही गिर पड़े / प्रदीप पटरी में फंसे अपने पैर को निकाल पाते, इससे पहले ही तेज रफ़्तार से आ रही सुपरफास्ट ट्रेन पैरों को शरीर के बाकी हिस्से से अलग करते हुए निकल गई /
.
उपचार के लिए बीके अस्पताल लाने के बाद उसे स्ट्रेचर पर लिटाया गया / तकिया नहीं मिलने पर स्टाफ ने उसके कटे पैरों से सिर को सहारा दिया / मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है / मामले को लेकर सीएमओ गुलशन अरोड़ा से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने न उठाकर जवाब नहीं दिया /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
National disgraceful handiwork of the hospital Fridabad Delhi Up


































