PTB News

Latest news
दुःखद हादसा, घर में लगा AC अचानक फटा, 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत...

आजादी के नाम पर सेना से लड़ने की गलती न करें कश्मीरी पत्थरबाज,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / राजौरी (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत ने एक बार फिर से कश्मीर के युवाओं, खासकर जो सामान्य पथ से भटक चुके हैं, को कड़ा संदेश दिया है / रावत ने कहा कि पत्थरबाज सेना से लड़ने की कोशिश न करें / उन्हें कभी भी सफलता हासिल नहीं होगी / उन्होंने कहा कि जो लोग आजादी के नारे लगाते हैं, सेना उनकी मंशा कभी भी पूरी नहीं होने देगी /

रावत ने कहा कि किसी को भी आजादी के नाम पर सेना से लड़ने की गलती नहीं करनी चाहिए / क्योंकि उन्हें आजादी नहीं मिलने वाली / उन्होंने यह भी कहा है कि कश्मीरी युवाओं द्वारा पत्थरबाजी करने और बंदूक उठाने पर उन्होंने चिंता जताई / जनरल रावत ने कहा, ‘मैं कश्मीरी युवाओं को बताना चाहता हूं कि आजादी मिलनी मुश्किल है, वो बेकार की बातों में न आकर खुद के भविष्य को सवारें /

जनरल रावत ने कहा कि अब तक कितने आतंकी मारे गए हैं, वो इन आंकड़ों को महत्व नहीं देते / जो आदमी देश के खिलाफ अपने ही लोगों और सेना से लड़ेगा उसे मरना होगा / उन्होंने कहा, मैं जानता हूं कि यह हमेशा चलता रहेगा / अगर वो ऐसा कर रहे हैं तो हम भी अपनी ओर से तैयार हैं /

सेना प्रमुख ने सेना की भूमिका वाले सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हमारी सेना पाकिस्तान और सीरिया से अच्छी है / जो दुश्मन को सबक सिखाती है / सेना प्रमुख ने कहा हम बेवजह खून नहीं बहाना चाहते, लेकिन आप हमसे लड़ेंगे तो हम अपनी पूरी ताकत से लड़ेंगे /

रावत ने कहा कि कश्मीर के लोगों को समझना चाहिए कि भारत के सुरक्षाबल इतने बर्बर नहीं हैं / सीरिया और पाकिस्तान में ऐसे हालात में टैंकों और हवाई ताकत का इस्तेमाल किया जाता है / जो हम अभी तक नहीं कर रहे हैं / मैं जानता हूं कि युवा गुस्से में हैं, लेकिन सुरक्षा बलों पर हमला करना, हम पर पत्थर फेंकना कोई रास्ता नहीं है /

Latest News