.
Exuberant Talent Exhibited by Divyam and Diksha of Innocent Hearts School in Badminton Zone 2
दिव्यम व दीक्षा स्टेट के लिए चयनित,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हाट्र्स ग्रीन मॉडल टाऊन का छठी कक्षा में पढऩे वाला दिव्यम सचदेवा जि़ला स्तरीय अंडर-14 बैडमिंटन की टीम ज़ोन-2 में खेलकर एम.जी.एन. आदर्श नगर को हराकर प्रदेश स्तर के लिए चयनित हुआ / इसी प्रकार अंडर-19 की लड़कियों की टीम तीसरे स्थान पर रही एवं दीक्षा रतन का चयन भी प्रदेश स्तरीय टीम के लिए किया गया /
..
अंडर-14 की टीम में विजयी रहने वाले दिव्यम ने स्कूल का प्रतिनिधित्व करते हुए अनेक बार मैडल जीते हैं / गत दिनों अमृतसर में आयोजित अंडर-13 की टीम में दिव्यम ने दूसरा स्थान हासिल किया / दिव्यम व दीक्षा की शानदार उपलब्धि पर प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने उन्हें बधाई दी तथा प्रदेश स्तरीय मुकाबले में विजयी रहने के लिए प्रेरित किया तथा शुभकामनाएं दीं /
..
विद्यालय को दोनों विद्यार्थियोंं पर गर्व है / इनोसैंट हाट्र्स के सचिव डा. अनूप बौरी ने एच.ओ.डी. स्पोट्र्स संजीव भारद्वाज तथा बैडमिंटन कोच अश्विनी को इस शानदार सफलता पर बधाई दी / उन्होंने बताया कि बौरी मैमोरियल एजुकेशनल व मैडीकल ट्रस्ट की तरफ से जि़ला स्तरीय व प्रदेश स्तरीय टीमों के खिलाडिय़ोंं को विजयी होने पर फीस में विशेष राहत दी जाती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Exuberant Talent Exhibited by Divyam and Diksha of Innocent Hearts School in Badminton Zone 2


































