.
jammu infiltration or attempted bat action by pakistan on 12 13 sept in hajipir of pok indian army
भारतीय सेना ने किया इस तरह से नाकाम,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू-कश्मीर : अनुच्छेद 370 के हटाए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है / आए दिन सीमा पार से पाकिस्तान आतंकी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है / इस बार पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश की गई, लेकिन भारतीय सेना ने उसे नाकाम कर दिया /
..
दरअसल, न्यूज एजेंसी पर भारतीय सेना ने एक वीडियो जारी किया है / यह वीडियो 12 और 13 सितंबर की रात का है / वीडियो में बॉर्डर एक्शन टास्क (बैट) ने पीओके के हाजीपुर सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने ग्रेनेड का इस्तेमाल किया और घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया /
..
बता दें कि अगस्त में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान ने 15 बार घुसपैठ की कोशिश की, लेकिन भारतीय सेना ने सभी को विफल कर दिया / भारतीय सेना ने 4 अगस्त को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के केरन सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तान के बैट हमले को नाकाम करते हुए पांच से सात आतंकियों व पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था /
.
इस कार्रवाई का वीडियो एक महीने बाद सोमवार को सेना ने जारी किया / सैन्य प्रवक्ता के अनुसार केरन सेक्टर के एक फारवर्ड पोस्ट पर हमले की कोशिश की गई थी / सतर्क जवानों ने हमले को नाकाम करते हुए इन्हें मार गिराया था / सेना की ओर से सबूत के तौर पर ड्रोन से ली गई तस्वीर में चार आतंकियों के शव एलओसी पर पड़े दिखाई पड़ रहे थे / पाक की बैट में पाक सैनिक और आतंकी दोनों होते हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
jammu infiltration or attempted bat action by pakistan on 12 13 sept in hajipir of pok indian army


































