.
KMV Selected to Establish Institution’s Innovation Council (IIC) by Ministry of Human Resource Development, Government of India- An Outstanding Achievement
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के एम.एच.आर.डी. इनोवेशन सैल द्वारा पूरे देश में से इन्सचीटीयूशन इवोवेशन स्थापित करने के लिए कुछ चुन्निदा शिक्षा संस्थाओं में से एक होने का गौरव प्राप्त हुआ है /
..
के.एम.वी. में इस काउंसल की स्थापना करने का मकसद युवा प्रतिभाशाली छात्राओं को टीम भावना के साथ मिलकर काम करने, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए एक उचित मंच प्रदान करना ताकि उनको उद्यमी यत्नों के साथ जोड़ा जा सके /
.इसके साथ ही इस प्रयत्न के अन्तर्गत छात्राओं को अपने हुनर की तलाश एवं इसके विकास के लिए पूर्णता: नवीनतम माहौल भी प्रदान किया जाएगा / वित्तीय, तकनीकी एवं कानूनी पक्षों पर भी छात्राओं की सहायता एवं मार्ग दर्शन को यकीनी बनाया जाएगा। काउंसल द्वारा वर्कशाप, सैमीनार तथा इन्डस्ट्रीयल विकिाटस का भी आयोजन किया जाएगा /
.विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर अपनी खुशी प्रकट करते हुए कहा कि के.एम.वी. में इस काउंसल की स्थापना छात्राओं को अपनी कारोबार से सम्बन्धित योजनाओं को असली रूप प्रदान करने और नवीनता पर आधारित शुरूआत के लिए एक उद्यमी माहौल प्रदान करवाने में मददगार साबित होगी / इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध उद्यमी, सरकारी अफसर एवं विभिन्न क्षेत्रों के माहिर छात्राओं को अपने सम्बोधन के साथ उत्साहित करने के साथ-साथ उनका मार्ग दर्शन भी करेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV Selected to Establish Institution’s Innovation Council (IIC) by Ministry of Human Resource Development, Government of India- An Outstanding Achievement




































