.
SD College for women jalandhar at Essay Writing Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज, जालंधर में यू.जी.सी.की एपोक मेकिंग स्कीम ऑफ़ सोशल थिंकर्स के अंतर्गत स्थापित गुरु नानक स्टडी सेंटर की ओर से सूफी काव्य के पितामह बाबा फरीद के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लेख रचना करवाई गई /
..
जिसमें विद्यार्थियों को सूफी मत व नानक वाणी में समानता विषय दिया गया / इस लेख रचना में लगभग ५० विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया / इस प्रतियोगिता के आयोजन में अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. किरण अरोड़ा ने की /
..
इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाबा फरीद व गुरु नानक बानी में समाहित नैतिक मूल्यों से अवगत करवाना था / क्योंकि आज के युग में भी यह मूल्य उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उस समय में थे / विनम्रता, भाईचारा, निष्काम सेवा भावना, परमात्मा की सरवण्यापकता, अच्छा आचरण, शुभ कर्म, पाखंडों का विरोध यह सब विशेषताएं फरीद बानी व् गुरु नानक बानी में समान रूप से पाई जाती हैं, इस प्रतियोगिता का आयोजन कोऑर्डिनेटर श्रीमती सुरिंदर कौर नरूला तथा डॉ. हरकमल कौर ने किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
SD College for women jalandhar at Essay Writing Competition




































