.
Pharmacist Day celebrated at Meher Chand Polytechnic College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : जालंधर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के फार्मेसी विभाग के कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में ‘फार्मासिस्ट दिवस’ मनाया गया / इसमें एपेक्स अस्पताल के सहयोग से छात्रों के लिए एक निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया /
..
इस दौरान छात्रों के रक्तचाप और बोन डेन्सी की जाँच की गई और मौके पर मुफ्त दवाएँ भी दी गईं / डॉ. इंद्रप्रीत सिंह (एम.एस.ऑर्थो) विशेष रूप से छात्रों का चेकअप करने पहुंचे / प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इस सफलता के लिए विभाग के मुखी डॉ. संजय बांसल और उनके स्टॉफ की प्रशंसा की /

इस दौरान विशेष्ज्ञ अमित गुप्ता, राकेश सडाना और साहित्य कसोजिया भी उपस्थित थे / कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने विशेषज्ञ डॉक्टरों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया / इस के अंत में विभागाध्यक्ष के संजय बांसल ने सभी का धन्यवाद किया /
..
इस शिविर में श्री राजीव घाटा, श्री जे.एस. घोड़ा, मैडम मीना बांसल, श्री कश्मीर कुमार, श्री संदीप कुमार, श्री पंकज गुप्ता, मैडम रुपिंदर और करनइंदर सिंह भी मौजूद थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Pharmacist Day celebrated at Meher Chand Polytechnic College Jalandhar




































