.
good news for india businessmen gst refund electronic online system starts from today India Government
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : उद्योग जगत में मंदी की मार के बीच कारोबारियों को आज से बड़ी राहत मिली है, क्योंकि जीएसटी रिफंड की नई व्यवस्था आज से लागू हो गई है / इससे खासकर निर्यातकों और कारोबारियों को फायदा पहुंचेगा, हालांकि आज से पहले के रिफंड एप्लीकेशन को मैन्युअल तरीके से प्रोसेस किया जाएगा /
..
आपको बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एमएसएमई को जीएसटी रिफंड के लिए समय सीमा निर्धारित करने की बात भी कही है / उन्होंने कहा कि भविष्य में, एमएसएमई के सभी जीएसटी रिफंड का भुगतान आवेदन करने की तारीख से 60 दिन में करना सुनिश्चित किया जाएगा /
.गौरतलब है कि जीएसटी रिफंड करदाताओं द्वारा बड़े पैमाने पर निर्यात के लिए मांगा गया है / अन्य कैटेगिरी में ये ज्यादा टैक्स क्रेडिट आने पर इस्तेमाल होगा / जीएसटीआर -01 और जीएसटीआर -3 बी दाखिल करने के बाद, जीएसटी सिस्टम रिफंड प्रोसेस होता है /
.एक्सपोर्ट चालान डेटा को शिपिंग बिल, पोर्ट कोड इत्यादि जैसे विवरणों के साथ शेयर करता है, जिसे कस्टम सिस्टम के साथ ICEGATE कहा जाता है, जो उसके सिस्टम में शिपिंग बिल के साथ विवरण से मेल खाता है / उसी पर दावा वापसी की स्थिति बनती है / इसके आधार पर, राशि सरकार के PFMS प्रणाली के माध्यम से करदाताओं के बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाती है / अब तक इस टेक्नोलॉजी से 95,000 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वापस की जा चुकी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
good news for india businessmen gst refund electronic online system starts from today India Government




































