.
KMV College Organizes Foundation Programme Jalandhar
वैलियू ऐडिड प्रोग्राम की शुरुआत करने वाला पहला कालेज,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : भारत की विरासत संस्था कन्यामहाविद्यालय आटोनॉमस कालेज एवं देश के नंबर 1 कालेज की रैकिंग प्राप्त (इंडिया टूडे द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त) कालेज में दाखिल हुई नई छात्राओं के लिए फाउंडेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया / साल 2019 से लेकर आज तक इस प्रोग्राम को आयोजित करने का मकसद छात्राओं के बौद्धिक विकास की तरफ ध्यान देने के साथ-साथ उनकी स्कूल की शिक्षा और उच्च शिक्षा के अंतर को खत्म करना है /
..
छात्राओं को मनुष्य के बौद्धिक विकास के अलग-अलग पड़ावों की जानकारी प्रदान कर उनको विश्व स्तरीय जिम्मेवार नागरिक बनने की विरासत के बारे समझाते इस प्रोग्राम की बुनियाद विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी द्वारा रखी गई जो पायलट फैकल्टी के तौर पर मानवता के आस्तित्व से लेकर मानवीय किांदगी की शुरुआत से लेकर आधुनिकता तक के सफर पर आधारित सैशनों में अपनी शिरकत की /

इसके इलावा 9 प्रोफैसरों की टीम ने छात्राओं को वेदों, गीतों, गुरू नानक देव जी और बाईबल, महिला के आस्तित्व का सफर, समाज के बदलते परिदृष्य, धर्म और साहित्य, आधुनिक भारत के निर्माता, नस्लवाद का इतिहास, आधुनिक संसार पर एक नकार और मानवीय जिंदगी में तकनीक का प्रयोग आदि विषयों पर संबोधित होते हुए विस्तार सहित जानकारी प्रदान की /
.इन सैशनों के तहत छात्राओं के साथ रचाए गए संवाद के दौरान उन्होंने सभी सवालों के जवाब संतुष्टिजनक दिए / छात्राओं को संबंधित विषयों संबंधी अपने विचार पेश करने के लिए उत्साहित करने के साथ-साथ उनको सम्मानित भी किया गया / यह प्रयास छात्राओं के अंदर भागीदारी, जानकारी में बढ़ावा और जागरुक करने के लिए सार्थक रहा / समूह भागीदारों का उनकी भागीदारी और उनको दिए गए मल्टीपल चुआईस प्रश्नों के आधार पर मुल्यांकण किया गया /
.विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डा. गुरजोत और डा. मोनिका द्वारा इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए मुबारकबाद देने के साथ-साथ वक्ताओं श्रीमति सीमा जैन, डा. मधुमीत, डा. शालिनी, डा. अनुशोभा, श्रीमति अमरप्रीत खुराना और श्रीमति आशिमा साहनी द्वारा किए प्रयासों की प्रशंसा की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
KMV College Organizes Foundation Programme Jalandhar




































