.
World Tourism Day Celebrated by St Soldier Group Jalandhar
“टूरिज्म और जॉब्स” विषय पर एक पैनल डिस्कशन करवाई,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में विषय टूरिज्म दिवस मनाया गया / इस दिवस के पहले दिन छात्रों द्वारा भिन्न-भिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया गया / रमाडा होटल के एचआर मैनेजर भानु शर्मा पहले दिन मुख्य अतिथि और एमडी मनहर अरोड़ा स्पेशल गेस्ट के रुप में उपस्थित हुए जिनका स्वागत प्रिंसिपल संदीप लोहानी और स्टाफ द्वारा किया गया /
..
“जल बचाओ ” थीम पर होटल मैनेजमेंट छात्रों द्वारा खूबसूरत रंगोली बनाई गई वहीं “ग्लोबल वार्मिंग “का संदेश देते हुए छात्रों कमल, रितिश, पारस, आकाश, ऋषिराज, गौरव, अर्जुन, भारती, नैना, मोनिका आदि ने फेस पेंटिंग करवाई और इसके परिणामों से अवगत करवाते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने को कहा /
.इस वर्ष के टूरिज्म थीम “टूरिज्म और जॉब्स” विषय पर एक पैनल डिस्कशन करवाई गई जिसमें मुख्य अतिथि भानु शर्मा, एमडी मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल संदीप लोहानी, प्रोफेसर मनीष गुप्ता और अन्य स्टाफ द्वारा भाग लिया गया / भिन – भिन राज्यों पंजाब ,हरियाणा, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर आदि के कल्चर को डांस प्रस्तुतियों द्वारा बखूबी पेश किया गया /
.इसके अतिरिक्त छात्रों ने टूरिज्म के साथ संबंधित विभिन्न प्रकार के मॉडल्स भी बनाएं / टूरिज्म दिवस के पहले दिन सभी के उपस्थित होने पर प्रिंसिपल श्री लोहानी ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि कल भी टूरिज्म दिवस के साथ संबंधित गतिविधियां करवाई जाएंगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
World Tourism Day Celebrated by St Soldier Group Jalandhar




































