PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

जी.डी.गोयंका स्कूल में ‘रेन डांस विद मैंगो मेनिया’ का आयोजन,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : गर्मी का मौसम आते ही लोग चिलचिलाती धूप से परेशान हो उठते हैं और उससे बचने के अनेक उपाय ढूंढने लगते हैं / ऐसे में अगर अचानक वर्षा हो जाए तो उसमें भीगना किसे अच्छा नहीं लगेगा / भीगने के साथ-साथ अगर फलों का राजा आम भी हाथ में आ जाए तो खुशी दोगुनी होते समय नहीं लगता / अपने नन्हें विद्यार्थियों को कुछ ऐसे ही रोमांचकारी पलों का अहसास दिलवाने के उद्देश्य से जी. डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने अकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती रंजीत भाटिया की अध्यक्षता में ‘रेन डांस विद मैंगो मेनिया’ नामक एक गतिविधि का आयोजन किया गया /

Organizing 'Rain Dance with Mango Mania' in G.D.Goenka

इस गतिविधि में विद्यालय की कक्षा प्री-नर्सरी से लेकर दूसरी कक्षा तक के नन्हें विद्यार्थियों ने भाग लिया / इस गतिविधि का मूल उद्देश नन्हें विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में वर्षा के महत्व को समझाना और साथ ही साथ अपने-आप को स्वस्थ बनाए रखने के लिए फलों के सेवन को बढ़ावा देना था / इस गतिविधि में भाग लेने वाले सभी नन्हें विद्यार्थियों को अपने संदेश में विद्यालय के चेयरमेन श्री टी. डी. दुआ ने कहा कि उन्हें इस चिलचिलाती धूप से अपने-आप को बचाना चाहिए, अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और अपने आहार में अधिक से अधिक फलों को शामिल करना चाहिए / इस गतिविधि के अंत में विदयालय की अकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती रंजीत भाटिया ने सभी नन्हें विद्यार्थियों को गर्मी से बचने के उपायों और अपने-आप को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित आहार लेने के साथ-साथ फलों का सेवन करने की बात पर बल दिया और उन सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस गतिविधि में भाग लेने के लिए अपने बच्चों को प्रेरित किया /