.
claims to eliminate drug addiction but punjab police itself becoming victim amritsar
अपने ही विभाग के कर्मचारियों को नशे की लत से बचाने में हुई नाकाम, डोप टेस्ट में फेल हुए 13 जवान,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर (रिपोर्ट) सूत्र : पंजाब पुलिस के राज में राज्य से नशे को खत्म करने में जुटी पुलिस और पंजाब सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं कि पंजाब से नशे को जड़ से सफाया कर दिया जाएगा, लेकिन हालत कुछ अलग ही नजर आ रहे हैं / अब ऐसे में सामने आ रहा है कि पंजाब पुलिस के जवान खुद ही नशे की चपेट में आ रहे हैं /
..
बताया जा रहा है कई पंजाब पुलिस के 13 जवानों के डोप टेस्ट फेल होने के बाद यह बड़ा खुलासा हुआ / बताया जा रहा है कि ये जवान अफीम और स्मैक लेने के आदी पाए गए हैं / अमृतसर के सिविल अस्पताल में तरनतारन के 22 पुलिस कर्मचारियों का डोप टेस्ट करवाया गया, इनमें से 13 के केस पॉजीटिव पाए गए /
.सिविल अस्पताल में तरनतारन के पुलिसकर्मियों का जमावड़ा लगा हुआ था / यह पुलिसकर्मी डोप टेस्ट करवाने के लिए लाए गए थे / तरनतारन के एक अधिकारी ने अस्पताल के एसएमओ को एक विनय पत्र दिया, जिसमें इन कर्मचारियों का डोप टेस्ट करने को कहा गया था / इसके बाद एक-एक कर्मचारी को लैब में भेजा गया और पेशाब के सैंपल लेकर डोप टेस्ट किया गया /
.जब इन सभी के डोप टेस्ट की रिपोर्ट आई, तो इसमें 13 कर्मचारियों का डोप टेस्ट पॉजीटिव पाया गया / ज्यादातर पुलिस कर्मचारियों के पेशाब में मॉरफिन पाई गई / इससे स्पष्ट है कि ये कर्मचारी अफीम व स्मैक लेने के आदी हैं / अस्पताल प्रशासन ने डोप टेस्ट की रिपोर्ट डीएसपी को सौंप दी है / एक साथ 13 कर्मचारियों के डोप टेस्ट में पॉजीटिव पाए जाने से पुलिस विभाग में खलबली मची हुई है / इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने से बच रहा है /
.स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित सिविल अस्पताल तरनतारन व सिविल अस्पताल पट्टी में डोप टेस्ट करने के नाम पर बड़ी धांधली हुई है / उक्त पुलिस कर्मचारियों का पहले इन अस्पतालों में डोप टेस्ट हुआ था / इस दौरान इनकी रिपोर्ट नेगेटिव जारी की गई थी, चूंकि तरनतारन पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को संदेह था कि ये मुलाजिम नशेड़ी हैं और पैसे देकर इन्होंने रिपोर्ट बनवाई होगी / इसलिए इनका डोप टेस्ट अमृतसर से करवाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
claims to eliminate drug addiction but punjab police itself becoming victim amritsar

































