PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पुलिस ने किया IPL पर लगा रहे सट्टे का भंडाफोड़,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

100 मोबाइल, 5 लैपटॉप के साथ 10 सटोरिए गिरफ्तार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ राजस्थान : राजस्थान की राजधानी जयपुर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सट्टा लगाने वालों पर कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा हुआ है / यहां अशोक नगर और वैशाली नगर थाना इलाकों में एटीएस की सूचना पर हुई छापामारी में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है / देर रात को आईपीएल क्रिकेट पर इन दोनों जगह सट्‌टा लगाया जा रहा था / सटोरियों के पास से पुलिस ने 100 से ज्यादा मोबाइल, 5 लैपटॉप, दो लग्जरी कारें और करीब 1 लाख रुपए की नकदी बरामद की है /

सट्टेबाजी के इस स्कैंडल का खुलासा करते हुए पुलिस ने सटोरियों के इंटरनेशनल कनेक्शन का भी खुलासा किया है / एटीएस की सूचना पर हुई इस कार्रवाई में सटोरिया विकास खंडेलवाल भी पकड़ा गया है / इनके पास से करोड़ों रुपए के सट्‌टे का हिसाब-किताब भी मिला / सटोरियों ने यूके की कंपनी को हवाला के जरिए रुपए अकाउंट भी खरीदा था / सटोरिया विकास जयपुर के सिविल लाइंस के शिवज्ञान अपार्टमेंट में किराए के फ्लैट से यह गोरखधंधा चला रहा था, जहां उसने यूके की कंपनी से 50 लाइनों का एक्सचेंज ले रखा था /

पुलिस कार्रवाई में सामने आया कि सटोरिया हेमंत वैशाली नगर में 15 लाइनों के एक्सचेंज के साथ सट्‌टा ऑपरेट कर रहा था / पुलिस ने मौके पर दबिश देकर उसे और उसके दो साथियों को भी दबोच लिया / पुलिस के अनुसार वहां पंजाब और चैन्नई के बीच खेले जा रहे मैच पर सट‌्टा खेला जा रहा था /